August 2, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest News

HARYANA: बेकाबू हुआ खच्चर, महिला को दबोचा मुंह मे, बड़ी मुश्किल से छुड़वाया लोगो ने

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र में पागल हुए एक खच्चर ने महिला पर अटैक कर दिया। महिला को इससे गंभीर चोटें आयी हैं। वहां से गुजर रहे लोगों ने बड़ी मुश्किल से महिला को मौत के मुंह से बचाया। असल में खच्चर महिला को मुंह में दबोच कर भाग निकला। पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज कैद हुई है।

मामला रतिया के शक्ति नगर क्षेत्र का है। ब्यूटी पार्लर का काम करने वाली महिला एक चौक से गुजर रही थी। वहां पहले से ही एक खच्चर विचर रहा है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि शक्तिनगर की एक गली में खच्चर खड़ा है और दो महिलाएं उसके पास से गुजरती हैं। खच्चर तेज गति से आगे बढ़ता है और फिर सामने से आ रही एक को मुंह मार कर नीचे देता है। साथ ही उस पर हमला कर देता है।

महिला को फंसा देख वहां से गुजर रहे व्यक्ति उसे बचाने के लिए दौड़ते हैं। खच्चर इस पर महिला को मुंह में दबोच कर घसीटते हुए ले जाता है। महिला को मुंह में दबोच कर नीचे गिराकर बुरी तरह झकझोड़ता है। लोगों के शोर मचाने पर कुछ दूरी पर वह महिला को छोड़ देता है।खच्चर के हमले में महिला बुरी तरह से चोटिल हुई है। उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला ने बोले प्रतिबंधित शब्द, पुलिस में शिकायत.

Voice of Panipat

Panipat के सलारगंज गेट पर युवती से छेड़छाड करने वाले गिरफ्तार

Voice of Panipat

HighCOURT का हरियाणा में SP को Notice, 15 साल के बच्चे को दिया थर्ड-डिग्री, जज के लिए खोला नहीं गेट

Voice of Panipat