September 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA:- 1 साल की बेटी को छोड़कर विवाहिता घर से फरार, ले गई लाखों का सामान

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- करनाल के सेक्टर 32,33 थाना क्षेत्र में एक महिला अपनी एक साल की बेटी को छोड़कर संदिग्ध हालत में लापता हो गई.. इतना ही नहीं वह घर में रखे लाखों रुपये के सोने- चांदी, जेवरात और नकदी भी अपने साथ ले गई.. विवाहिता के पति ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है..

सेक्टर 32,33 थाना पुलिस को दी शिकायत में पति ने बताया कि उसकी शादी 2 साल पहले करनाल की एक लड़की के साथ हुई थी.. शादी के बाद उसकी एक बेटी भी हुई जो फिलहाल एक साल की है.. 1 अगस्त को पति अपनी बेटी और पत्नी के साथ कमरे में सोया था.. घर में किसी तरह का कोई झगड़ा नहीं था.. दोनों पति-पत्नी अच्छे से रह रहे थे.. पति ने बताया कि रात को उसने 1 बजे बेटी की रोने की आवाज सुनी तो उसकी आंख खुली तो उसने देखा की उसकी पत्नी बिस्तर पर नहीं थी.. उसके बाद उसने पत्नी को पूरे घर में देखा लेकिन पत्नी कहीं नहीं मिली.. सभी जगह तलाश करने पर जब उसकी पत्नी का कोई सुराग नहीं लगा तो उसने अपने ससुराल में भी फोन किया.. लेकिन वह वहां पर नहीं गई.. बाद में घर पर आकर अलमारी चेक की तो उससे लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण, 20 हजार रुपए की नकदी और घर पर जीतने भी उसके दस्तावेज थे वो सब गायब मिले… पीड़ित पति ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है.. पुलिस महिला की तलाश में जूट गई है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

अवैध खनन मामले में पूर्व MLA की बढ़ती जा रही है मुश्किलें

Voice of Panipat

PANIPAT-पत्नी की डिलीवरी के बाद नही रहा नवजात , पिता ने उठाया बड़ा कदम

Voice of Panipat

हाई कोर्ट पहुंचे राम रहीम के अनुयायी, कहा शादी हो गई है अब दिला दो आशीर्वाद

Voice of Panipat