September 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA:- संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता लापता, 4 साल पहले हुई थी शादी

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा के करनाल के नीलोखेड़ी क्षेत्र में  विवाहिता अपने 3 साल बेटे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई.. शिकायतकर्ता पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उनकी पत्नी 21 साल की है और बेटा कमल 3 साल का है, जो 12 जून की शाम करीब 7 बजे से लापता है… शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी शादी करीब 4 साल पहले हुई थी.. जब वह घर से बाहर निकली थी तो उसकी पत्नी ने काले रंग की पेंट और गुलाबी टॉप पहना हुआ है.. उसकी पत्नी 8वीं कक्षा तक पढ़ी हुई हैं.. बुटाना थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है..

 *नहीं लगा कोई सुराग*

पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि मैंने पत्नी की बहुत तलाश की और नीलोखेड़ी में रहने वाले रिश्तेदारों के घर भी पूछा लेकिन पत्नी और बच्चे का कहीं कुछ पता नहीं चला.. फिलहाल आपको बता दे कि पुलिस ने पीड़ित पत्नी के दी शिकायत में मामला दर्ज कर लिया है पुलिस बच्चे और पत्नी की तलाश में जुट गई है…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

स्वतंत्रता दिवस व रक्षा बंधन को देखते हुए रेलवे ने चलाई 3 Special Train

Voice of Panipat

CM मनोहर लाल का 6 से 8 सितंबर को हिसार जिले के 9 गांवों में होगा जनसंवाद कार्यक्रम

Voice of Panipat

Paper लीक को लेकर बन गया नया कानून, 10 साल की सजा 1 करोड़ का जुर्माना

Voice of Panipat