September 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatWEATHER

HARYANA:- 5 दिन और रहेगी भीषण गर्मी, इस दिन से बदलेगा मौसम

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा में अभी 5 दिन और भीषण गर्मी झेलनी होगी.. 19 की रात से मौसम में बदलाव होगा.. 20 से बारिश का आसार बन रहे है.. यह प्री- मानसून की बारिश बताई जा रही है.. हालाकिं अभी 6 जिलों मे हालात खराब है… यहां का अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। दिन के साथ अब रात को भी गर्मी बढ़ गई है… रात का न्यूनतम तापमान पिछले 24 घटें में 1 डिग्री तक बढ़ चुका है.. जो सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा है… नारनौल में न्यूनतम तापमान 33 डिग्री रहा, यह सामान्य से 8.2 डिग्री तक ज्यादा है..

हरियाणा में 20 जून को प्री-मानसून की बारिश आने के आसार हैं.. प्री-मानसून के सप्ताह बाद मानसून भी 10 दिन के अंदर दस्तक दे सकता है.. 15 से 19 जून तक गर्मी तेज रह सकती है.. इसके बाद ही राहत मिलेगी.. प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बरसात हुई है.. HAU के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, प्रदेश में मानसून 27 जून से 3 जुलाई के बीच में दस्तक दे सकता है.. प्री-मानसून की बरसात के बाद गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है..

*6 जिलों में पारा 45 के पार पहुंचा*

हरियाणा के 6 जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है.. नूंह 45.8, फरीदाबाद 45.8, जींद 45.8, सोनीपत 45.6, नारनौल 45.0, सिरसा 45.0, हिसार 44.6, अंबाला 44.5, दादरी 44.4, करनाल 44.2, कुरुक्षेत्र 44.1, पानीपत 44.1, गुरुग्राम 44.0, पलवल 43.9, भिवानी 43.6, यमुनानगर 43.5, रेवाड़ी 43.4 और पंचकूला में 42.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में ठेकेदार से 5 लाख की लूट

Voice of Panipat

फैमस यूट्यूबर एलविश यादव के घर फा#यरिंग में दो ओर शूटर गिरफ्तार  

Voice of Panipat

Kal Ka Mausam: हरियाणा में होगी झमाझम बारिश, देखें कल कैसा रहेगा मौसम ?

Sahab Ram