36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

सरकार ने उठाया बड़ा कदम, हरियाणा रोडवेज बसों में सफर करने पर हेना होगा आधा किराया

वायस ऑफ पानीपत (शालू):- हरियाणा रोडवेज मे सफर करने वाले यात्रियों के लिए सरकार ने बड़ी घोषणा की है। 1 अप्रैल से 60 वर्ष की उम्र के बुजुर्गों को हरियाणा रोडवेज की बसों में आधा किराया माफ किया जाएगा। बुजुर्गों को इस सुविधा का लाभ पहले से ही मिल रहा है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए 60 से 65 वर्ष के बुजुर्गों के पास पहचान पत्र होना चाहिए।

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए बुजुर्गों को पहचान पत्र चाहिए। रोडवेज ने बताया कि 65 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्ग पहले से ही इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं। उन्हें पासवर्ड बनवाने की कोई भी जरूरत नहीं है। वह पहले योजना का लाभ उसी प्रकार लेते रहेंगे। रोडवेज पास भी महिलाओं को बनाने की जरूरत नहीं है। 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियमों के अनुसार, केवल आधार कार्ड या समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र मान्य होगा। 65 साल की उम्र के पुरुषों और 60 साल की महिलाओं को पहले आधे किराया मिलता था। नियमों में बदलाव करके 1 अप्रैल से उम्र सीमा 65 से 60 कर दी गई।

हरियाणा रोडवेज के इस निर्णय से हजारों वृद्ध लोगों को राहत मिली। साथ ही, परिवहन विभाग के प्रधान ने डिपो महाप्रबंधको को पत्र भेजा था। जिसमें बताया गया था कि केवल हरियाणा के नागरिकों को रोडवेज बसों में छूट मिलेगी। हरियाणा से बाहर रहने वाले लोग इस योजना से लाभ नहीं उठाएंगे।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- शुगर मिल में की गई हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना, डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने की कार्यक्रम में शिरकत

Voice of Panipat

रेलयात्रियों के लिए जरूरी खबर, फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर 15 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

Sahab Ram

Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 7 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

Sahab Ram