34 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर, इस दिन से चलेगी Special Train

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा और राजस्थान के बीच 5 जुलाई से 2 स्पेशल ट्रेन चलेंगी… उत्तर पश्विम रेलवे की ओर से इन ट्रेनों के संचालन को लेकर मंजूरी मिल चुकी है। रेवाड़ी से रेवाड़ी एवं जयपुर से भिवानी रूट पर इन स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जाएगा। जिससे खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी फायदा मिलेगा।

उत्तर पश्विम रेलवे गाड़ी संख्या 09637, रेवाड़ी -रींगस स्पेशल रेलसेवा 5, 6,10, 12, 13, 19, 20, 21, 24, 26 और 27 जुलाई को रेवाड़ी से 11.45 बजे रवाना होकर 14.45 बजे रींगस पहुंचेगी… इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638 रींगस से 5, 6,10, 12, 13, 19, 20, 21, 24, 26 और 27 जुलाई को दोपहर बाद 3.05 बजे रवाना होकर शाम 6.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी..

यह रेलसेवा मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा,नीम का थाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी.. इस रेलसेवा में 8 साधारण श्रेणी एवं गार्ड श्रेणी के 2 डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे…

गाड़ी संख्या 09733, जयपुर-भिवानी स्पेशल रेलसेवा जुलाई माह में हर दिन जयपुर से सुबह 7 बजे रवाना होकर दोपहर 2.20 बजे भिवानी पहुंचेगी.. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09734, भिवानी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा जुलाई माह में हर दिन भिवानी से शाम 4.05 बजे रवाना होकर रात 11.25 बजे जयपुर पहुंचेगी…

गाड़ी संख्या 09733 का रेलसेवा मार्ग में ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली और चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। रेलसेवा में 9 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होंगे….

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पंतजलि भ्रामक विज्ञापन मामला, पंतजलि ने कहा- 67 अखबारों में छपवाया माफीनामा, कोर्ट ने अब दिया ये आदेश

Voice of Panipat

PANIPAT में हुआ बड़ा हादसा, 2 लोगों को ट्राले ने कुचला, मौके पर हुई मौत

Voice of Panipat

PM मोदी ने राष्ट्रपति को सौपा इस्तीफा

Voice of Panipat