33.7 C
Panipat
October 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking News

Gold Silver Price: सोना खरीदने वालों को बड़ा झटका, अचानक इतने बढ़ गए दाम

सोने के भाव में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज 17 अगस्त को एक बार फिर सोने के भाव में काफी उछाल देखने को मिला। कल के मुकाबले आज सोना महंगा हो गया है।

देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमतें 1 लाख 55 हजार के पार पहुंच गई है। आज देश में 10 ग्राम 24 कैरेट (99.9% शुद्ध) सोने की औसत कीमत ₹1,54,800 से ₹1,55,100 के बीच है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,379.9 डॉलर प्रति औंस पर है। बीते सप्ताह सोने की वैश्विक कीमत लगभग 0.9 प्रतिशत बढ़ी।

प्रमुख शहरों में सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

17 अगस्त को देश की राजधानी दिल्ली में सोना महंगा हुआ। दिल्ली में आज सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,310 रूपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,451 रूपये है। एक दिन पहले यानि 16 अगस्त को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,53,040रुपये प्रति 10 ग्राम था।

मुंबई में भी आज सोने की कीमतें बढ़ी है। यहां 16 अगस्त को 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,890 रुपये प्रति 10 ग्राम था। लेकिन आज कीमते बढ़ने के बाद 24 कैरेट सोने के दाम 1,54,580रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,698 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कोलकाता में आज 17 अगस्त को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,54,370रुपये और 22 कैरेट सोने की  कीमत 1,41,506 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

इसके अलावा चेन्नई में सोने की कीमतें 1 लाख 55 हजार के पार पहुंच गई है। लेटेस्ट रेट की बात करें तो आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,030 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,111रुपये प्रति 10 ग्राम है।

हालांकि ज्वैलरी शॉप से खरीदारी करते समय इस रेट पर 3% GST और मेकिंग चार्जेस अलग से जुड़ते हैं। ऐसे में कीमत थोड़ा बढ़ सकती है।

चांदी का ताजा भाव

वहीं चांदी के लेटेस्ट रेट की बात करें तो आज 17 अगस्त को इसमें मामूली गिरावट देखने को मिली है। आज सोमवार को 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,49,900 रुपये है। वहीं एक दिन पहले 16 अगस्त को 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,50,000 रुपये थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज हाजिर चांदी की कीमत 64.88 डॉलर प्रति औंस पर है।

Related posts

Panipat पुलिस की 80 टीमों ने 6 घंटे के दौरान 45 आरोपी किए गिरफ्तार

Voice of Panipat

पानीपत में नए आदेश जारी, ध्यान से पढ़िए

Voice of Panipat

पानीपत की खबर, फ्रेश होने के लिए उठा व्यक्ति गिर गया नीचे

Voice of Panipat