Panipat News: हरियाणा प्रदेश के पानीपत जिले में बिजली विभाग बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने हेतु एक्शन मोड में आ गया है। जिले में ऐसे उपभोक्ता जिनमें बिजली के बकाया बिल 20 हजार रुपए से अधिक हो गए ह, उनके कनेक्शन काटने की तैयारी की जा रही है।
बिजली निगम के गोहाना रोड स्थित सर्कल कार्यालय में अधीक्षण अभियंता धर्म सुहाग ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें बकायेदारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई आज, एक अक्टूबर से शुरू करने के साथ बिजली व्यवस्था में सुधार को लेकर आरडीएसएस स्कीम के तहत चल रहे काम की भी समीक्षा की।
जिले में 80 हजार उपभोक्ताओं के 200 करोड़ के बल है बकाया
पानीपत बिजली निगम के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 3.92 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से करीब 80 हजार उपभोक्ताओं पर 5 हजार से 5 लाख से ऊपर की 200 करोड़ से ज्यादा की बिल राशि बकाया है। एसई धर्म सुहाग ने बताया कि जिले में 20 हजार से ऊपर बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे। इस कार्रवाई के दौरान हर रोज एसडीओ से प्रोग्रेस को लेकर रिपोर्ट ली जाएगी।
31 अक्टूबर तक करना होगा एसडीओ को टारगेट पूरा
पानीपत जिले में बिजली कनेक्शन को काटने की तैयारी कर रहे बिजली विभाग ने भिन्न क्षेत्रों में एसडीओ को 20000 रुपए से अधिक बकाया बिल वाले बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने हेतु 31 अक्टूबर तक का टारगेट दिया है। इस प्रक्रिया के दौरान हर एसडीओ को 31 अक्टूबर तक टारगेट को पूरा करना होगा। एसई ने पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना के तहत भी ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को लाभ देने का आह्वान किया।

