33.7 C
Panipat
October 1, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

Job Fair : 455 पदों पर भर्ती का मौका, 6 अक्टूबर को होगा आईटीआई जॉब मेला

455 पदों पर भर्ती का मौका, 6 अक्टूबर को होगा आईटीआई जॉब मेला

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा की तरफ से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। जहां पर आईटीआई के साथ डिग्रीधारकों को रोजगार के अवसर दिए जा रहे है। इसी कड़ी में गुरुग्राम के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 6 अक्टूबर को जॉब एवं अप्रेंटिस मेला का आयोजन किया जाएगा।

इसमें हरियाणा की सभी राजकीय व निजी आईटीआई से पासआउट युवा इसमें भाग ले सकते हैं। मेले का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम में किया जाएगा।

गुरुग्राम के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने कहा कि मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं को उनकी योग्यता एवं ट्रेड के अनुरूप रोजगार तथा अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। मेले में विभिन्न ट्रेडों के लिए लगभग 455 रिक्तियां उपलब्ध हैं। मेले में विभिन्न क्षेत्रों की नामी कंपनियां भाग लेंगी।

उन्होंने कहा कि यह जॉब एवं अप्रेंटिस मेला आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने 2023, 2024, 2025 एवं 2026 के आईटीआई पासआउट युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में मेले में भाग लेकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।

मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता से संबंधित आवश्यक मूल दस्तावेज एवं प्रमाण-पत्र साथ लेकर आने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने युवाओं से अपील की कि वे निर्धारित तिथि पर समय से पहुंचकर विभिन्न कंपनियों में रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसरों का लाभ उठाएं।

Related posts

हरियाणा के गुरुग्राम में बिका देश का सबसे महंगा पेंटहाउस, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Sahab Ram

PANIPAT: असंध और गोहाना रोड पर फैंसी लाइट लगाने का काम शुरू

Voice of Panipat

Haryana: हरियाणा में प्रॉपर्टी टैक्स के नए नियम लागू, जान लें ये जरूरी खबर

Sahab Ram

Leave a Comment