33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaPanipat

पानीपत के इस रोड़ पर गड्ढे भरने शुरू, राहत मिलने की जागी उम्मीद

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- पानीपत के सनौली रोड की मार्बल मार्केट में 3 साल से गंदा पानी भरने की समस्या से नियमित राहत मिलने की उम्मीद जागी है। सड़क पर मिट्टी डलवाकर गड्ढे तो कई दिन पहले ही भरवा दिए गए थे, अब यहां पर पक्की सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। सड़क पर रोड़े बिछाकर तारकोल डाल दिया गया है। इसके ऊपर भी एक और लेयर डाली जाएगी। यह काम शुरू होने के बाद अब दुकानदार राहत की सांस ले रहे हैं।

सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय दुकानदारो व आसपास की कॉलोनियों के लोगो ने 23 सितंबर का करीब आधा घंटा तक सनौली रोड जाम करके सांकेतिक प्रदर्शन किया था। लोगो ने चेतावनी दी थी कि अगर 10 दिन के भीतर पानी साफ नहीं किया गया तो 11वें दिन सड़क पर टेंट गाड़कर अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर देंगे। हालांकि 6 अक्टूबर को सर्व समाज एकता मंच के बैनर तले अध्यक्ष रामरतन शर्मा की अगुवाई में धरना शुरू हो गया था। इसके साथ ही सड़क पर रातो रात काम शुरू हो गया।

सनौली रोड की मार्बल मार्केट में भरे गंदे पानी की समस्या को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से उठाया। स्थानीय लोगो के प्रदर्शन के पहले दिन से लेकर काम शुरू होने तक भास्कर ने पूरी नजर रखी। निगम और कंपनी ने कब कौनसा निर्णय लिया यह सब लगातार बताया। अब सड़क को पक्की करने का निर्माण शुरू हो गया है। हालांकि दुकानदारों का कहना है कि निर्माण कार्य तेज गति से पूरा कराया जाए। सड़क पर पक्की लेयर बिछने तक धूल उड़ने की समस्या भी बनी ही हुई है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA सीएम मनोहर का पंजाब पर आरोप,उत्तर क्षेत्र परिषद मीटिंग में बोले- पाकिस्तान भेज रहे पानी

Voice of Panipat

HARYANA:- बेटे को मिली दो सरकारी नौकरियां.. लेकिन परिवार दुखी, जानें वजह

Voice of Panipat

PANIPAT:- अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat