September 5, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsLatest News

फरिदाबाद की घटना : AC की खिड़की तोड़ घर में घुसे चोर ,फिर घर के बाहर खड़ी गाड़ी लेकर फरार

वॉयस ऑफ पानीपत (श्रद्धा गुप्ता ) – फरीदाबाद में सेक्टर – 16 स्थित एक एडवोकेट के घर चोरी का केस सामने आया है जहां AC की खिड़की तोड़ चोर अंदर घुसे फिर तिजोरी का ताला तोड़ा और सोने के ज़ेवर निकाल ज्वैलरी के डब्बे खाली छोड़ भाग गए । चोरी हुए सोने की बाज़ार में कीमत 2.75 करोड़ है साथ ही घर से भागने के लिए घर के मालिक की ही गाड़ी लेकर भागे चोर और फिर ओल्ड रेड लाइट पर छोड़ फरार ।

परिवार के सदस्य सुबोध ने बताया कि 20 जुलाई को सभी लोग नोएडा में एक पारिवारिक कार्यक्रम में गए थे और जब घर पूरी तरह खाली था इसी दौरान चोर चारदीवारी फांदकर अंदर पहुंचे । साथ ही वारदात के बाद आरोपी घर के बाहर खड़ी परिवार की कार भी अपने साथ ले गए जिसे ओल्ड रेड लाइट के पास लावारिस हालत में बरामद कर लिया गया है । कार तो मिल गई, लेकिन चोरी हुए सोने और नकदी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है ।

फिलहाल सेक्टर 16 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जहां CCTV का पता लगाया जा रहा है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। सेक्टर-16 पुलिस चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है । पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हाईकोर्ट ने बाबा रामदेव को लगाई फटकार, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

पानीपत मे शराब के लिए पिता बना है*वान, पत्नी और बच्चो को डं*डो से पीटा और..

Voice of Panipat

हरियाणा पुलिस की महिला हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, जानें क्या है वजह ?

Sahab Ram