September 5, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsLatest News

कैथल होटल में पुलिस की छापेमारी, करनाल बाईपास पर 3 युवक और युवतियाँ संदिग्ध हालत में पकड़े ..

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल) –  कैथल पुलिस ने करनाल बाइपास स्थित एक होटल में कार्रवाई करते हुए अनैतिक गतिविधियों का खुलासा किया है। पुलिस की छापेमारी के दौरान होटल के कुछ कमरों से कई युवक-युवतियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया, जिन्हें पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र की पुलिस को होटल में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की जांच के बाद पुलिस टीम ने होटल में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान तीन युवक और तीन युवतियां मौके पर मिले, जबकि एक अन्य व्यक्ति को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच:

प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह है कि होटल में पैसों के लेन-देन से जुड़ी अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। ग्राहको को होटल मे बुला कर युवतियो को उनके सामने पेश करकर उनका सौदा  तय किया जा रहा था।  पुलिस ने बताया कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और होटल संचालक की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई है कि कुछ युवतियों को आसपास के क्षेत्रों जैसे करनाल, नरवाना और अन्य स्थानों से  बुलाया गया था। पुलिस ने कहा है कि यदि जांच में होटल संचालक की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ अनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने सहित संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पकड़े गए सभी लोगों से पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी एकत्रित की जा रही हैं और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

दुनिया की सबसे ऊंची रोहतांग ‘अटल’ टनल तैयार

Voice of Panipat

PANIPAT:- जेके सुपर सीमेंट कंपनी ने पुलिस को दिए 50 बैरिकेड्स

Voice of Panipat

सोने की कीमत में आई तेजी, जानें आपके शहर में आज क्या है Gold का रेट

Voice of Panipat