33.9 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana News

हरियाणा पुलिस की महिला हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, जानें क्या है वजह ?

हरियाणा पुलिस की महिला हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, जानें क्या है वजह ?

Haryana: हरियाणा के नूंह में एक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी हेड कांस्टेबल ने गुमशुदगी के मामले में नामजद पति-पत्नी का नाम केस से हटाने के लिए रिश्वत मांगी थी।

फरीदाबाद एसीबी(ACB) टीम ने तावडू सदर थानें में महिला हेड कांस्टेबल को 15 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी हेड कांस्टेबल को गुरुग्राम एसीबी टीम को सौंपा गया है।

जानें क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले थाने में एक युवती की गुमशुदगी का केस दर्ज हुआ था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की और जांच के दौरान युवती फरीदाबाद के धोज गांव स्थित एक मकान से बरामद हुई। इसके बाद मामले में पुलिस ने मकान मालिक और उसकी पत्नी को भी नामजद किया। इस केस की जांच हेड कांस्टेबल प्रियंका कर रही थी।

आरोप है कि हेड कांस्टेबल प्रियंका ने मकान मालिक और उसकी पत्नी का नाम केस से हटाने के लिए 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। लेकिन फिर बातचीत के बाद 20 हजार रुपये देने की बात तय हुई थी।

इस मामले में महिला ने फरीदाबाद एसीबी टीम को शिकायत दी। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसने पहले हेड कांस्टेबल को 5 हजार रुपए दे दिए थे, जबकि 15 हजार रुपए देना बाकी था।

मामले की शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने लेडी कांस्टेबल को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई। पूरे प्लान के तहत महिला शिकायतकर्ता बकाया 15 हजार रुपए लेकर हेड कांस्टेबल प्रियंका के पास पहुंची।

जैसे ही प्रियंका ने रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, तो तावडू सदर थाना में एसीबी की टीम भी पहुंच गई और आरोपी हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। फिलहाल गिरफ्तारी के बाद हेड कांस्टेबल प्रियंका को आगामी कार्रवाई के लिए गुरुग्राम एसीबी टीम को सौंप दिया गया है।

Related posts

PANIPAT में बिजली निगम से फर्जीवाड़ा , 2आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

निजी स्कूलों के बोर्ड परीक्षा के रोल नंबर ना देने का मुद्दा जब विधानसभा में गूंजा,तो कंवरपाल गुर्जर ने क्या कहा,जानिए

Voice of Panipat

PANIPAT:- पति गया था पत्नी को ससुराल छोड़ने, पीछे से चोरो ने घर को बनाया निशाना

Voice of Panipat