July 21, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaINFORMATIVELatest News

गुप्त सूचना पर CIA -1 की बड़ी कार्यवाही, चोरी की क्रेटा समेत आरोपी गिरफ्तार

वॉयस ऑफ पानीपत (हिमांशी चावला): करनाल के मधुबन क्षेत्र में सीआईए-1 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की एक हुंडई क्रेटा कार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कार को बेचने की फिराक में था। पुलिस ने मौके पर ही उसे काबू कर वाहन को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि जीटी रोड से कुटेल जाने वाली रिंकी रोड के नीचे एक काली रंग की क्रेटा कार खड़ी है। सूचना मिलते ही एचसी अमित कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार में बैठे युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान साद पुत्र अजीज निवासी गांव मालोखड़ा, जिला पलवल के रूप में बताई।

मधुबन थाना जिला करनाल

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान साद पुत्र अजीज निवासी गांव मालोखड़ा, जिला पलवल के रूप में बताई। कागजात मांगने पर खुला चोरी का राज जब पुलिस ने कार के दस्तावेज मांगे तो आरोपी कोई भी वैध कागजात नहीं दिखा सका। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि यह कार उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली के मायापुरी थाना क्षेत्र से चोरी की थी। इसके बाद पुलिस ने जीपनेट पोर्टल पर जांच की, जिसमें पता चला कि कार 30 जून को मायापुरी थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। जांच में यह भी सामने आया कि कार पर लगी नंबर प्लेट फर्जी थी, जबकि वाहन का असली रजिस्ट्रेशन नंबर उत्तर प्रदेश का है। पुलिस ने बरामद कार को कब्जे में लेकर उसकी वीडियोग्राफी कराई है। आरोपी के खिलाफ चोरी, फर्जी नंबर प्लेट लगाने और चोरी का वाहन रखने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

कहीं आपका गैस सिलेंडर तो नही हो गया है एक्सपायर, तो ऐसे जाने एक्सपायरी डेट

Voice of Panipat

हरियाणा में बदलने लगा मौसम,अब पड़ने लगी धुंध

Voice of Panipat

जानिए कब है पौष अमावस्या, अमावस्या पर करें ये काम, मिलेगा पितृ दोष से छुटकारा

Voice of Panipat

Leave a Comment