36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest News

एल्विश यादव के घर फा#यरिंग का आरोपी गिरफ्तार, फरीदाबाद पुलिस ने किया एन#काउंटर, पैर में लगी गो#ली

वायस ऑफ पानीपत (जिया)-हरियाणा के गुरुग्राम में यूट्यूबर और बिग बॉस OTT विनर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है,आज यानी शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी का एनकाउंटर कर दिया…मुठभेड़ फरीदाबाद में फरीदपुर-तिगांव रोड पर हुई…पुलिस ने बताया कि आरोपी फरीदाबाद में छिपा हुआ था इसकी सूचना मिलते ही फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच टीम उसे पकड़ने के लिए पहुंची और इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लग गई फिलहाल आरोपी को अस्पताल में भर्ती किया गया है…..

आपको बता दे आरोपी इशांत उर्फ इशू गांधी फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी का रहने वाला है,पुलिस के मुताबिक इशांत गांधी पर कई मामले दर्ज हैं…दरअसल, 17 अगस्त को एल्विश के घर पर 24 राउंड फायरिंग हुई थी घर के दरवाजों, खिड़की और छत की सीलिंग पर गोलियां लगी थीं…..फायरिंग करते हुए आरोपियों का CCTV फुटेज सामने आया था। इसके बाद से ही पुलिस फायरिंग करने वालों की तलाश में जुटी थी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana: हरियाणा में गेस्ट टीचर्स के लिए खुशखबरी, हाईकोर्ट ने इस अपील का किया निपटारा

Sahab Ram

Haryana में MBBS एग्जाम घोटाले में 2 कर्मी बर्खास्त, 41 पर FIR

Voice of Panipat

पूर्व वित्तमंत्री संपत सिंह ने ठुकराई भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्यता, कहा-बंद कमरे में राजनीति असंभव

Voice of Panipat