September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWSWEATHER

HARYANA में 25 जनवरी तक पड़ेगी सूखी ठंड

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा में कड़ाके की ठड का दौर जारी है.. कई जिलों में लगातार घना कोहरा  पड़ रहा है.. साथ ही कोल्ड डे का अलर्ट बना हुआ है… सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम होने के कारण ड्राइवरों को काफी परेशानी भी हो रही है.. हालातों को देखते हुए मौसम विभाग ने फिर से 20 जनवरी यानी आज 13 जिलों में घने कोहरे, कोल्ड डे और शीत लहर का रेड अलर्ट जारी किया है.. मौसम में बदलाव के कारण सूबे में दिन के तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.. इसके बाद दिन का पारा सामान्य से 5.4 डिग्री तक कम रिकॉर्ड किया गया है.. फतेहाबाद, जींद, फरीदाबाद तीन जिलों में दिन का अधिकतम तापमान सबसे कम रिकॉर्ड किया गया.. फतेहाबाद में सबसे कम 9.3 डिग्री , जींद में 9.5 , फरीदाबाद में 10.6 डिग्री तापमान रहा..

*इन जिलों में अलर्ट*

हरियाणा के 4 जिलों में ऑरेंज और 5 में यलो अलर्ट जारी किया गया है..इनमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में ठंड का रेड अलर्ट है.. जब कि हिसार, जींद, भिवानी, दादरी में ऑरेंज व सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, यमुनानगर व पंचकूला में यलो अलर्ट रहेगा..

*25 तक पड़ेगी सूखी ठंड*

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 25 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है.. इस दौरान हल्की गति से उत्तरी व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना है.. इससे राज्य में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने और रात के तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है.. राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में अल सूबह गहरी धुंध/कोहरा रहने की संभावना है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा के हिसार में किराए पर वाहन देने से पहले करने होंगे ये काम, रेंटल संचालकों के लिए गाइडलाइन जारी

Sahab Ram

यातायात पुलिस ने सड़क दुर्घटनों पर अंकुश लगाने के लिए 100 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर किया जागरूक

Voice of Panipat

PANIPAT:- मोबाइल स्नेचिंग की वारदात में शामिल दूसरे आरोपी को पंजाब के पटियाला से किया काबू

Voice of Panipat