September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

पानीपत में ड्राइवर ने मालिक की चुराई सोने की अंगूठी, पूछने पर सही नहीं दिया जवाब, FIR दर्ज

पानीपत में ड्राइवर ने अपने मलिक की सोने की अंगूठी चुरा ली.. करीब 57 हजार की डेढ़ तोला वजनी अंगूठी चुरा कर ड्राइवर ने मालिक को संतोषजनक जवाब नहीं दिया.. शक होने पर मामले की शिकायत पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है..

सेक्टर 13-17 पुलिस को दी शिकायत में मालिक अवतार सिंह ने बताया कि वह अंसल सुशांत सिटी का रहने वाला है.. उसके पास एक सोने की अंगूठी थी.. जिसका वजन करीब डेढ तोला है.. वह अंगूठी को अपने घर पर बेड पर रखकर चड़ीगढ चला गया.. जहां पहुंचने पर उसे अपनी अंगूठी का ध्यान आया.. जिसके बाद उसने  ड्राइवर मनबीर से पूछा कि. क्या तुमने अंगूठी देखी थी.. ड्राइवर ने हामी भरते हुए कहा कि हां बेड पर रखी देखी थी.. चंडीगढ़ से काम निपटाने के बाद वे वापस पानीपत घर लौटे.. यहां आने के बाद देखा कि बेड पर अंगूठी नहीं रखी थी.. ड्राइवर से इस बारे में पूछा तो उसे संतोषजनक जवाब नहीं दिया.. जिसके बाद उसने मामले की शिकायत मालिक अवतार सिंह ने पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ड्राइवर मनबीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.. 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana Roadways: हरियाणा के इस जिले से हरिद्वार के लिए शुरू हुई बस सेवा, देखें टाइम टेबल और किराया

Sahab Ram

बाइक चोरी करने वाला युवक काबू, दो वारदातो का खुलासा, यहा से चोरी की थी BIKE

Voice of Panipat

निगम चुनाव को निष्पक्ष करवाने के लिए पहुंचे आईजी पानीपत, दिए निर्देश

Voice of Panipat