June 18, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsPANIPAT NEWS

Haryana में घने कोहरे का कहर, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा और आसपास के इलाकों में कोहरा देखने को मिल रहा है.. इसका असर आम लोगों पर पड़ रहा है.. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 16 नवंबर तक हरियाणा में कोहरे को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.. इसके चलते विजिबिलिटी 50 मीटर से घटकर 100 रह गई है…बता दें कि प्रदेश के 3 जिलों में ऑरेंज और 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.. पश्चिमी हरियाणा में राजस्थान के इलाकों सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम है.. वहीं, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद और चरखी दादरी में विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर तक है..

वहीं राज्य के 11 शहरों में मैक्सिम वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 पार हो गया है.. जींद में AQI 500 तक पहुंच गया है.. जिसका मतलब है कि इसमें सांस लेने वाला व्यक्ति एक दिन में 20 से 25 सिगरेट पीने के बराबर धुआं अपने अंदर ले रहा है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Breaking:- हरियाणा के इस जिले में बनेगा 4 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर, 122 करोड़ रुपए होंगे खर्च

Voice of Panipat

हरियाणा सरकार BPL कोरोना संक्रमितों को देगी 5 हजार रुपये, ये है हेल्पलाइन नंबर

Voice of Panipat

HARYANA के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट

Voice of Panipat