September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipat

लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस के उपलक्ष में बच्चों ने दिखाया हुनर

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल, नौल्था (पानीपत) में हिंदी दिवस के उपलक्ष में बच्चों ने अपना हुनर दिखाया। हिंदी दिवस के अवसर पर बच्चों ने तरह-तरह की कविताएं, प्रस्ताव, पोस्टर आदि बनाकर हिंदी भाषा के प्रति अपने लगाव और सम्मान को दर्शाया|

गीता ग्रुप के चेयरमैन एसपी बंसल ने बताया कि हिंदी केवल एक भाषा ही नहीं, भावनाओं का उमड़ता सैलाब है जो हर दिन सफलता के नए सोपान गढ़ रही है, देश में 77 प्रतिशत लोग हिंदी बोलते हैं।

यही कारण है हिंदी भाषा को राजभाषा का दर्जा प्राप्त है। इसी के साथ-साथ लक्ष्य स्कूल की प्रधानाचार्या अनुपमा रॉय ने भी बताया कि हिंदी भाषा का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। यह  हमारे भारतीय संस्कृति की आत्मा है। और इसी के साथ-साथ उन्होंने सभी देशवासियों को हिंदी दिवस की बधाई दी|

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

‘पठान फिल्म’ ने मचाया तहलका, तीसरे दिन हुई इतनी कमाई, पढ़िए

Voice of Panipat

PANIPAT: 3 चोर गिरफ्तार, 25 वारदातो का खुलासा, यहां-यहां की थी चोरी

Voice of Panipat

साइबर क्राइम अपराध का शिकार होने पर 1930 पर शिकायत दर्ज करें

Voice of Panipat