August 3, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeLatest News

चुलकाना मे पशु बाड़े मे बैठे नीरज उर्फ रॉकी की ह*त्या का मामला, आरोपियो को पि*स्तौल सप्लाई करने वाला काबू

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- हत्या के आरोपियों को अवैध देसी पिस्तौल व गोलिया सप्लाई करने वाला आरोपित काबू। आरोपित अंकुश निवासी सिसवाली सहारनपुर यूपी को मंगलवार साय चोटाला रोड से काबू किया।

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया चुलकाना निवासी नीरज उर्फ रॉकी की हत्या के मामले में आरोपी आशिष उर्फ जाहरी व सोनू उर्फ काला निवासी चुलकाना को सीआईए-टू पुलिस की टीम ने 4जनवरी को सामलखा अड्डे से काबू किया था। दोनो आरोपियो से 6 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान गहनता से पुछताछ की गई तो आरोपियों ने वारदात में प्रयोग किया अवैध देसी पिस्तौल व गोलिया यूपी सहारनपुर के सिसवाली निवासी अंकुश पुत्र जनक से 20 हजार रूपए में खरीदने बारे स्वीकारा था।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया मंगलवार को आरोपित आशिष व सोनू की रिमांड अवधी पूरी होने पर दोनो आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजने के बाद आरोपित अंकुश को काबु करने के लिए पुलिस की टीम अरोपित अंकुश के संभावित ठिकानों पर दंबिस दे रही थी। टीम को मंगलवार साय आरोपित के चोटाला रोड पर घूमने बारे सूचना मिली तो पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपित अंकुश को काबू करने में कामयाबी हासिल की। पुलिस पुछताछ में आरोपित अंकुश ने आशिष व सोनू को 20 हजार रूपए में देसी पिस्तौल व गोलिया बेचने बारे स्वीकारा। आरोपित अंकुश ने पैसो को खाने पीने मे खर्च कर दिया। पुलिस टीम ने आरोपित अंकुश को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा।

मामले में आरोपियो को फरारी के दौरान आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने वाले आरोपित अमित उर्फ मिता निवासी चुलकाना को भी पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।

उल्लेखनीय है कि थाना समालखा में चुलकाना निवासी धीरज पुत्र श्यामलाल ने 22 दिसम्बर को शिकायत देकर बताया था की उसका बड़ा भाई नीरज उर्फ रॉकी साय करीब 7 बजे गांव में प्रदीप के पशु बाड़े में दोस्त पंकज, अर्पित, अमन, कुलदीप व प्रदीप निवासी चुलकाना के साथ बैठा था। इसी दोरान मुहं पर कपड़ा बाधें दो अज्ञात युवक वह पर आए और पिस्तौल से नीरज को गौलिया मार धमकी देते हुए मौके के फरार हो गए। सूचना मिलते ही वह तुरंत चाचा राजेश के साथ वारदात स्थल पर पहुंचा और खुन से लथपत नीरज को पानीपत के एक नीजी हस्पताल में लेकर गए। वहा पर डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। धीरज की शिकायत पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ थाना समालखा में हत्या की धाराओं सहित आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों की पहचान व धरपकड के प्रयास शुरू कर दिए गए थे। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत स्टेशन पर 2 शताब्दी का ठहराव शुरू, एक से चलेंगी, ऑनलाइन व ऑफलाइन रिजर्वेशन की सुविधा

Voice of Panipat

30 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू, पानीपत पुलिस ने बनाया विशेष सुरक्षा प्लान !

Voice of Panipat

फिर गरमाया माहोल नही हुआ मनीषा का अंतिम संस्कार,2 दिन रहेगा इंटरनेट बंद

Voice of Panipat