36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

पानीपत BJP जिलाध्यक्ष पद के नाम की घोषणा आज

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- पानीपत BJP जिलाध्यक्ष पद के नाम की आज घोषणा होगी.. हालांकि अध्यक्ष पद के लिए रविवार को नामांकन दाखिल किया गया.. जिसमें 28 आवेदन हुए.. हालांकि जांच के बाद पैनल में 4 नाम ही रखे हैं.. जिनमें मौजूदा अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट के अलावा जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर, जिला सचिव रहे रविंद्र भाटिया और महिला मोर्चा से जुड़ीं सुनीता गोयल का नाम है.. हालांकि इनमें मौजूदा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट की दावेदारी सबसे मजबूत है.. आज दिन में ही पार्टी हाइकमान जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर देगी..

*ये 4 है पैनल में*

सुनीता गोयलः- अभी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव हैं.. मोर्चा में मंडल अध्यक्ष व जिला मीडिया सह प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं.. प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता की करीबी हैं..

दुष्यंत भट्टः- डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने के बाद 3 जनवरी 2024 को भट्ट जिलाध्यक्ष बने.. पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की गुड बुक में शामिल हैं.. सीनियर डिप्टी मेयर रहे हैं..

रविंद्र भाटियाः- युवा चेहरा हैं.. जिला सचिव, युवा मोर्चा में प्रदेश मीडिया प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे हैं.. नीति सेन भाटिया के करीबी माने जाते हैं..

कृष्ण छौक्करः- 2013-16 में जिला उपाध्यक्ष और दो बार जिला महामंत्री रहे.. मनोहर लाल के करीबियों में गिने जाते हैं और आरएसएस के पवन जिंदल के करीबी माने जाते हैं..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- पति गया था पत्नी को ससुराल छोड़ने, पीछे से चोरो ने घर को बनाया निशाना

Voice of Panipat

सोनो-चांदी खरीदने की कर रहे है तैयारी, तो ये खबर आपके लिए

Voice of Panipat

HARYANA- फरीदाबाद में रिश्वत लेते हुए रंगेहाथो पकड़ा गया पुलिस कांस्टेबल

Voice of Panipat