July 22, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

हरियाणा में निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी आम आदमी पार्टी

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा में अगले महीने वाले निकाय चुनाव आप पार्टी अपने दम पर लड़ेगी.. आप कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी.. आप हरियाणा के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में निकाय चुनाव आप ने अकेले लड़ने का निर्णय लिया है.. आप अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेंगी.. उन्होंने कहा कि आप द्वारा जल्द ही निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी.. गौरतलब है कि हरियाणा में 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में आप और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था.. कांग्रेस ने सूबे की दस लोकसभा सीटों में से एक सीट कुरुक्षेत्र आप को दी थी, जहां से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने चुनाव लड़ा था.. हालांकि वह चुनाव हार गए थे, लेकिन 9 विधानसभाओं में से चार सीटें ऐसी थीं, जहां आप उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी.. इसके कुछ महीने बाद हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आप अलग-अलग चुनाव लड़ा था.. जिसका खामियाजा दोनों ही पार्टियों को भुगतना पड़ा..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

आर्ट्स स्ट्रीम से 12वीं पास आउट स्टूडेंट्स DU से करें ये 5 कोर्स

Voice of Panipat

पोल्टी फार्म से प्लांट तक के सफर में माल चोरी का हुआ भांडाफोड़, ड्राइवर व कंडक्टर ने मालिक को पीटा.

Voice of Panipat

BSF के डिप्टी कमांडेंट के घर से 14 करोड़ रुपए कैश, 1 करोड़ रुपए की ज्वैलरी व सात लग्जरी कार बरामद

Voice of Panipat