August 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsINFORMATIVEPANIPAT NEWSSports

CWC 2026 में अब तक कुल 23 मेडल , जिसमें 5 गोल्ड , 12 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज

वॉयस ऑफ पानीपत ( श्रद्धा गुप्ता ) – त्रिपुरा की बेटी अस्मिता ने CWC 2026 में भारत के नाम किया पहला गोल्ड दूसरी तरफ हर्ष सिंह ने भी दूसरा गोल्ड जीत इतिहास रच दिया । केवल 15 मिनट का फर्क रहा दोनों खिलाड़ियों की जीत में और भारत के नाम दो गोल्ड । वहीं तीसरा मेडल जूडो में यामिनी मौर्य ने सिल्वर मेडल हासिल किया । अस्मिता डे की आंखे उस वक्त नम थी जिस वक्त वह अपने सवर्गिय पिता की बात कर रही थी । उन्होंने 2025 में इपने पिता को खो दिया था । वहीं उनका कहना था कि ये जीत ज़रूरी थी भारत के लिए , उनके अपने लिए , इस जीत से अस्मिता का चहरा चमक रहा था ।

वहीं इन गेम्स में जीत हासिल करने वाले हरियाणा के पानीपत जीले के बेटे नीरज चोपड़ा ने जेवलीन थ्रो में सिल्वर भारत के नाम किया । उन्होंने 85.83 मीटर थ्रो किया । भारत के ही यशवीर सिंह ने 85.41 मीटर का पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता । श्रीलंका के रुमेश पथिराजे ने 89.75 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया । एथलेटिक्स में तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन इवेंट में ब्रॉन्ज जीतकर इतिहास रचा । वह कॉमनवेल्थ में इस इवेंट में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने । ग्लासगो में चल रहे गेम्स के आठवें दिन भारत ने कुल 6 मेडल जीते। इनमें 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल रहे ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- किसानों का बड़ा ऐलान, कल 3 घटें हरियाणा के सभी TOLL TAX रहेंगे FREE

Voice of Panipat

पैसे पैसे करके चार दिन में 3.20 रुपए बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए और कितना बढ़ेगा रेट ?

Voice of Panipat

HARYANA के इन 6 जिलों में आज भी होगी बारिश

Voice of Panipat

Leave a Comment