July 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA में 29 सितंबर को 4 Train रद्द, 4 के मार्ग में बदलाव

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा के रास्ते चलने वाली 4 ट्रेन 29 सितंबर को रद्द रहेंगी.. इसके अलावा 4 रेल गाड़ियां आंशिक रूप से रद्द रहने के साथ ही 4 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है.. जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, रेलवे की तरफ से जयपुर मंडल के कनकपुरा-धानक्या-बोबास रेलखंड के बीच ऑटोमेटिंग ब्लॉक सिगनलिंग कार्य के कारण नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है.. जिसकी वजह से रेल यातायात प्रभावित रहेगा..

*रद्द रेलवे सेवाएं*

1. गाड़ी संख्या 09630, फुलेरा-जयपुर ट्रेन 29 सितंबर को रद्द..

2. गाड़ी संख्या 09629, जयपुर-फुलेरा ट्रेन 29 सितंबर को रद्द..

3. गाड़ी संख्या 09635, जयपुर-रेवाड़ी ट्रेन 29 सितंबर को रद्द..

4. गाड़ी संख्या 09636, रेवाड़ी-जयपुर ट्रेन 29 सितंबर को रद्द..

*आंशिक रद्द रेल सेवाएं*

  • गाड़ी संख्या 12015, नई दिल्ली-अजमेर ट्रेन 29 सितंबर को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी.. यह ट्रेन खातीपुरा तक संचालित होगी। यानी यह रेल खातीपुरा-अजमेर के बीच आंशिक रद्द रहेगी..
  • गाड़ी संख्या 12016, अजमेर-नई दिल्ली ट्रेन 29 सितंबर को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी.. यानी यह रेल अजमेर-खातीपुरा के बीच आंशिक रद्द रहेगी..
  • गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर ट्रेन 28 सितंबर को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी, यह खातीपुरा तक संचालित होगी यानी यह रेल खातीपुरा-अजमेर के बीच आंशिक रद्द रहेगी..
  • गाड़ी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी ट्रेन 29 सितंबर को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी अर्थात यह रेल सेवा अजमेर-खातीपुरा के बीच आंशिक रद्द रहेगी..

*मार्ग परिवर्तन रेलसेवाएं*

  • गाड़ी संख्या 14322, भुज-बरेली ट्रेन जो 28 सितंबर को भुज से प्रस्थान करेगी.. यह रेल अपने निर्धारित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेल सेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी..
  • गाड़ी संख्या 14661, बाडमेर-जम्मूतवी ट्रेन जो 29 सितंबर को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी यह रेल सेवा अपने निर्धारित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी.. मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेल सेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी..
  • गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम ट्रेन जो 29 सितंबर को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह रेल सेवा अपने निर्धारित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी.. मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेल सेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी..
  • 4. गाड़ी संख्या 14662, जम्मूतवी-बाडमेर ट्रेन जो 28 सितंबर को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी यह रेल सेवा अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी.. मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेल सेवा नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशन पर ठहराव करेगी..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

जानिए कहां- कहां और कब-कब हुआ आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल

Voice of Panipat

PANIPAT पुलिस के 4 अधिकारी हुए रिटायर्ड, SP ने फूल माला पहनाकर व उपहार देकर किया सम्मानित

Voice of Panipat

धारा 370 हटने के बाद आज पहली बार कश्मीर में PM मोदी

Voice of Panipat