September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेन, देखें कहां-कहां से होकर गुजरेगी ये ट्रेनें

वायस ऑफ पानीपत ( सोनम गुप्ता):- हरियाणा पंजाब और नई दिल्ली के यात्रियों को बड़ी सौगात दी है.. जानकारी के अनुसार रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच समर स्पेशल गाड़ियों के 4 राउंड बढ़ा दिए हैं.. आपको बता दें कि ये स्पेशल रेल सेवाएं 29 सितंबर से शुरू होने जा रही हैं.. कहा जा रहा है कि रेलवे ने ये फैसला लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए लिया है..

जानकारी के मुताबिक गाड़ी नंबर-04071 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली गति शक्ति स्पेशल ट्रेन 29 सितंबर को नई दिल्ली से रात साढ़े 11 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी.. वापसी में 04072 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 1 अक्टूबर को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से शाम साढ़े 6 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06.25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी..

गाड़ी नंबर-04081नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 30 सितंबर को नई दिल्ली से रात साढ़े 11 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी.. वापसी दिशा में 04082 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 2 अक्टूबर को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से शाम साढ़े 6 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06.25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

शॉर्टकट तरीके से कमाना चाहते थे पैसे, पानीपत के रिफाइनरी में कर ली चोरी, पुलिस ने धर दबोचा

Voice of Panipat

PANIPAT:- युवक का अपहरण करने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

मानहानि केस में राहुल गांधी को सुल्तानपुर कोर्ट से मिली जमानत

Voice of Panipat