September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana CrimeIndia CrimesLatest NewsPanipatPanipat Crime

अवैध देसी पिस्तौल सहित 1 आरोपी गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- सीआईए वन पुलिस टीम ने असंध रोड पुल के नीचे एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अंकित निवासी ईदगाह कॉलोनी के रूप में हुई। सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम सोमवार देर शाम गश्त के दौरान असंध रोड पुल के नीचे मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक इदगाह कॉलोनी की और से पैदल पैदल आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। कुछ देर बाद पुलिस टीम को सामने से संदिग्ध किस्म का एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने पास आने पर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अंकित पुत्र अशोक निवासी ईदगाह कॉलोनी के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी की पहनी हुई पेंट की जेब से अवैध एक देसी पिस्तौल 315 बौर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया उक्त देसी पिस्तौल करीब 4 महीने पहले उसके दो दोस्तों ने रखने के लिए दिया था। बाद में उसको अवैध पिस्तौल रखने का शौक हो गया तो उसने दोस्तों को 6 हजार रूपए देकर उक्त देसी पिस्तौल खरीद लिया। देसी पिस्तोल को आरोपी साथ लेकर चलने लगा।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी अंकित के खिलाफ थाना माडल टाउन में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी अंकित को कोर्ट में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में गुप्र-C भर्ती रिटेन एग्जाम डेट फाइनल, देखिए तारीख

Voice of Panipat

PANIPAT:- एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

Delhi-Jaipu हाईवे पर लगा 10KM लंबा जाम

Voice of Panipat