August 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsEducationIndia NewsLatest News

सरकारी बैंक में नौकरी का मौका! IBPS क्लर्क भर्ती 2026 के लिए करें आवेदन

वॉयस ऑफ पानीपत ( आयुषी त्यागी ) : बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। IBPS क्लर्क भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत 11,403 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और परीक्षा में शामिल होकर देशभर के विभिन्न सरकारी बैंकों में क्लर्क बनने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

जाने परीक्षा से जुड़ी जानकारी –

  • आवेदन शुल्क : ₹850
  • आवेदन तिथि : 1 अगस्त 2026-21 अगस्त 2026
  • पद : 11,403
  • आयु सीमा : 20 से 28 वर्ष
  • वेतन : ₹24,050 – ₹64,480
  • शैक्षणिक योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रैजुएशन
  • आधिकारिक वेबसाइट : ibpsonline.ibps.in

परीक्षा तिथि–

  • प्रीलिम्स परीक्षा – 10 और 11 अक्टुबर 2026
  • मेंस परीक्षा – 27 दिसंबर 2026

आवश्यक दस्तावेज –

  • स्नातक की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर / एमिल आईडी

इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसका प्रिंट आउट अवश्य सुरक्षित रखें। अधिक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए ibpsonline.ibps.in पर विजिट करें और अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा करें।
TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

कोर्ट ने ज्ञानवापी तहखाने में पूजा करने के लिए के लिए कोर्ट ने दी इजाजत

Voice of Panipat

पानीपत रिफाइनरी से निकलने वाली विषैली गैसों से लोगों को मिलेगी मुक्ति ,बनेगा एथेनॉल

Voice of Panipat

पानीपत में मारपीट व लूटपाट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat