September 7, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

PANIPAT: डायल 112 की टीम पर ह#मला करने वाले दो सगे भाईयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वॉयस ऑफ पानीपत (कुलवंत सिंह ) – थाना बापौली पुलिस ने गांव भलौर में डायल 112 पुलिस टीम पर हमला करने और सरकारी वाहन में तोड़फोड़ करने के मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गोविंद उर्फ मोनी और आनंद उर्फ नंदा निवासी गांव भलौर के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कस्सी भी बरामद कर ली है।

पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी

थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर पवन ने बताया कि 19 जुलाई की रात दुकान में चोरी की सूचना पर डायल 112 टीम गांव भलौर पहुंची थी। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और कस्सी से हमला कर चालक को घायल कर दिया। इसके बाद दोनों ने ईंट-पत्थर मारकर डायल 112 वाहन का पिछला शीशा भी तोड़ दिया और पुलिस टीम को जान से मारने की धमकी दी।
ईएएसआई दलबीर सिंह की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने सोमवार शाम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं, दुकान मालिक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ चोरी के प्रयास का अलग मामला भी दर्ज किया गया है।


TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

अब 2 दिन तक नहीं होगी HARYANA में झमाझम बारिश

Voice of Panipat

12GB रैम 64MP कैमरा के साथ जल्द लॉन्च होगा iQOO Z8 स्मार्टफोन

Voice of Panipat

मोदी की सबसे बड़ी कैबिनेट 71 मंत्री , गठबंधन के 11

Voice of Panipat