August 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

पानीपत में नशा तस्करी का भंडाफोड़, 107 किलो गांजा जब्त!

वॉयस ऑफ पानीपत (कुलवंत सिंह )– पानीपत पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह (SP) के नेतृत्व में सीआईए-2 टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव नांगलखेड़ी स्थित एक घर से 107 किलो 4 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान विकास पुत्र राजेंद्र, निवासी नांगलखेड़ी, के रूप में हुई है।
सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि सोमवार शाम टीम गश्त के दौरान गांव नांगलखेड़ी में मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि विकास ने अपने घर में बेचने के लिए भारी मात्रा में मादक पदार्थ छिपाकर रखा हुआ है।सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। गांव के नंबरदार विजेंद्र की मौजूदगी में आवाज लगाने पर विकास घर से बाहर आया। इसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली, जहां एक कमरे से प्लास्टिक के चार कट्टे बरामद हुए। कट्टों की जांच करने पर उनमें गांजा मिला। वजन करने पर कुल 107 किलो 4 ग्राम गांजा बरामद हुआ।


पुलिस गिरफ्त में आरोपी

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आंध्र प्रदेश से कम कीमत पर गांजा खरीदकर शॉर्टकट तरीके से मोटा मुनाफा कमाने के लिए इसकी सप्लाई करता था। पुलिस ने बरामद गांजा कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर नशा तस्करी से जुड़े अन्य सप्लायरों और नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।


TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

लोन का झांसा देकर लोगों से रुपए ऐंठे, अब दफ्तर खाली करके भागे कंपनी के संचालक

Voice of Panipat

PANIPAT को जाम मुक्त करने की तैयारी, 19.52 करोड़ का चेक जारी

Voice of Panipat

पड़ोसी के प्‍यार मे हुई युवती फरार, कैश और गहने भी गायब, पढिए क्या है मामला

Voice of Panipat