33.9 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENTBig Breaking NewsHaryana NewsIndia NewsLatest News

दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा , बहादुरगढ के एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत।

वॉयस ऑफ पानीपत ( मोनी कुमारी) – देहरादून एक्सप्रेसवे से एक दर्दनाक घटना की तस्वीरें सामने आई हैं, बताया जा रहा है कि दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेसवे पर ये हादसा तब हुआ जिस समय बहादुरगढ़ के एक परिवार की गाड़ी बैक हो रही थी तब पीछे से आ रही स्कार्पियो गाड़ी से टक्कर हो गई जिसमें 4 लोगो की मौत हो गई, और 1 गंभीर रुप से घायल है जिसे अस्पताल ले जाया गया । हादसे में मृतको की पहचान सुमित, उसकी पत्नी , बेटा ओर उसका एक रिश्तेदार बताया जा रहा है।

दिल्ली – देहरादुन एक्सप्रेसवे


खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ।उनका कहना है कि स्कार्पियो तेज रफ्तार में थी जिस कारण परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई । सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुँची। पुलिस के बयान के अनुसार हादसा सुबह 7:30 बजे मुजफ्फरनगर के खतौली थाना माइलस्टोन के पास हुआ जब बहादुरगढ सेक्टर-6 निवासी सुमित शर्मा आपने परिवार के साथ हरिद्वार दर्शन करने जा रहे थे,उस वक्त पीछे से आ रही एक स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मारी। दोनों वाहन काफी दूर तक घिसड़ते चले गयें ।

फिलहाल पुलिस दवारा मामले की पूरी जाचं की जा रही है, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- खेत से घर लौट रहे युवक पर हमला करने का एक आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

मुख्यमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर प्रदेशवासियों को दी सौगात

Voice of Panipat

दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को ईडी ने किया गिरफ्तार

Voice of Panipat