32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

हिसार में बढ़ रही दूषित पेयजल की समस्या, लोग हो रहे बीमार

वायस ऑफ पानीपत(देवेंद्र शर्मा)- मामला हिसार के कृष्णा नगर का है जहां पिछले दस दिनों से दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। दूषित पेयजल जनता के लिए बड़े स्तर पर परेशानी का सबब बना हुआ है। क्षेत्रवासी एडवोकेट रमेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का खामियाजा क्षेत्रवासियों को भरना पड़ रहा है। उनके घरों में सीवरेज का गंदा पानी पेयजल में मिक्स होकर सप्लाई हो रहा है। इस दूषित पानी के कारण कई लोग बीमार हो चुके है। जबकि जनस्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अफसर इस ओर कोई संज्ञान नहीं ले रहे है।

क्षेत्रवासी बोले कि पिछले दस दिन से सीवरेज ब्लाक है। यहीं कारण है कि सीवरेज का गंदा पानी पेयजल लाइन तक पहुंच रहा है। यहीं नहीं सीवरेज जाम होने से सड़क पर गंदा पानी जमा है जिस कारण लोगों को सड़क पर आवाजाही में भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन संबंध में जनस्वास्थ्य विभाग के जेई को भी कहा लेकिन उन्होंने सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने की बजाए समाधान के लिए चुप्पी साधी हुई है।

लगातार 14 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे जागो मानव-बनो इंसान संस्था के अध्यक्ष गंगापुत्र राजेश हिंदुस्तानी ने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड रहा है। जनता में इनके प्रति भारी रोष है। हिंदुस्तानी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जलघर का मुआयना करने आए भाजपा नेताओं ने जलघर पर संज्ञान लेने का आश्वासन दिया था लेकिन अब उन्होंने भी इस मामले में चुप्पी साध ली है जबकि उन्हें विभाग के जेई के सामने ही सारे सबूत वीडियो, फोटो आदि मौके पर ही दिखाए दिए थे और सारे हालात उनके सामने रख दिए थे। ऐसे में जनता की समस्या समाधान के लिए कोई भी जिम्मेदार उचित कदम उठाने के लिए कार्य नहीं कर रहा है।

वाटर सप्लाई एंड सीवरेज डिस्पोजल सब कमेटी के चेयरमैन व पार्षद मनोहर लाल ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली के कारण शहर के कई क्षेत्र में समस्याएं आती रही है। जिन क्षेत्रों में दूषित पेयजल सप्लाई हो रहा है या सीवरेज जाम की समस्या है जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उन क्षेत्रों में जल्द जनता की समस्या का समाधान करवाए।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

अब बिना किसी चार्ज के हो जाएगा आधार से पैन कार्ड लिंक, फॉलो करने होंगे ये स्टेप

Voice of Panipat

हवलदार को धक्का देकर पुलिस हिरासत से भागा बंदी, दु* ष्‍कर्म का लगा आरोप

Voice of Panipat

हिसार से दूर होगी ट्रैफिक जाम की जकड़न, शहर का पहला फोरलेन रेलवे ओवरब्रिज अब बनेगा सिक्स लेन

Sahab Ram