26.5 C
Panipat
October 2, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के अतिथि अध्यापक होंगे पक्के! सरकार ने अतिथि अध्यापकों के मांगे केस

हरियाणा के अतिथि अध्यापक होंगे पक्के

Guest teachers regularized : हरियाणा में 20 साल से सरकारी स्कूलों में अपनी सेवाएं देने वाली अतिथि अध्यापकों के लिए राहत भरी खबर आई है। हरियाणा सरकार द्वारा अतिथि अध्यापकों को पक्का करने की तैयारी कर ली है। अतिथि अध्यापकों को पक्का करने की बात उस समय आई जब हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने स्कूल विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया को आदेश दिए है कि प्रदेश में कार्यरत अतिथि अध्यापकों को पक्का करने के लिए उनकी जल्द से जल्द केस मंगवाएं जाए।

केस मंगवाने के बाद सरकार के स्तर पर इसका विचार किया जाएगा और इसके बाद सरकार स्पेशल प्रस्ताव लाकर एक साथ प्रदेश में कार्यरत 12 हजार अतिथि अध्यापकों को पक्का करने का तोहफा दे सकता है। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के आदेश के बाद अतिथि अध्यापकों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई और उनको उम्मीद जगी है कि 20 साल से लग रहा अतिथि अध्यापका तगमा जल्द ही हटने वाला है।

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया को निर्देश दिए हैं कि अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण के लिए जिलों से उनके केस मंगवाए जाएं। इसके लिए वही प्रक्रिया अपनाने को कहा गया है, जिस तरह कालेजों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को नियमित करने से पहले अपनाई गई थी।

कालेजों में सेवाएं देने वाले अतिथि अध्यापकों को सरकार नियमित कर चुकी है, जबकि स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब हाई कोर्ट का फैसला भी इन स्कूल शिक्षकों के पक्ष में जा चुका है। मुख्यमंत्री उनके उप प्रधान सचिव यशपाल यादव, शिक्षा सचिव विजय दहिया और निदेशक से भी उनकी मुलाकात हो चुकी है।

आपको बता दे कि अतिथि अध्यापक की नियुक्त पहले हुड्डा सरकार द्वारा की गई थी, लेकिन उसके बाद से अतिथि अध्यापक नियमित करने के लिए आंदोलनरत है। हालांकि सरकार ने पिछले दिनों उनको जॉब सिक्योरिटी देते हुए आदेश जारी किए थे कि अतिथि अध्यापकों को 58 साल तक की सेवाएं तक हटाया नहीं जाएगा, लेकिन अतिथि अध्यापक इस पर संतुष्ट नहीं हुए उसके बाद भी लगातार आंदोलन जारी था।

Related posts

हरियाणा ओपन बोर्ड से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा देना हुआ महंगा, जानें अब कितनी होगी फीस ?

Sahab Ram

बिना नाम रखे ऐसे बनाए whatsaap ग्रुप

Voice of Panipat

फंस गए Haryana के 129 तहसील अफसर, CM सैनी ने ले लिया एक्शन

Voice of Panipat

Leave a Comment