34.2 C
Panipat
October 3, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsBusiness

7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में होगा पूरा, राजस्थान-मध्यप्रदेश के बिच नया बन रहा है ये फोरलेन एक्सप्रेसवे

NEW GREENFILED FOURLANE HIGHWAY : देश में आए दिन नए एक्सप्रेसवे और ग्रीनफील्ड हाईवे का निर्माण हो रहा है। ऐसे में एक और महत्वपूर्ण हाईवे अब लोगों को आरामदायक सफर देने के लिए तैयार किया जा रहा है। यह हाईवे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ कर आसान रास्ता देगा।

यह नया बनने वाला हाईवे है उज्जैन से कोटा तक। दरअसल दोनों ही शहर अपने आप में खास महत्व रखते हैं।

यह हाईवे बनने के बाद दोनों शहरों के बीच की दूरी महज 3 घंटे में पूरी हो जाएगी। इससे देश का प्रमुख शिक्षा हब महाकाल की नगरी उज्जैन से सीधा जुड़ जाएगा।

आधे समय में पूरा होगा सफर

दरअसल फिलहाल की बात की जाए तो उज्जैन से कोटा जाने में करीब 7 घंटे का समय लगता है। अब यह दूरी महज 3 घंटे की हो जाएगी। इसके तहत उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन सिंहस्थ महाकुंभ से पहले मध्य प्रदेश और राजस्थान की कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने वाली है। इसके लिए कुल 98.73 किलोमीटर लंबा हाईवे बनाया जाना है। इस हाईवे के जरिये उज्जैन का जुड़ाव दिल्ली – मुंबई जैसे बड़े शहरों से भी बिना किसी बाधा से हो जाएगा।

5017 करोड़ रुपये खर्च

इस परियोजना के लिए सरकार द्वारा सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए 5017 करोड़ रुपये खर्च करने का अनुमान तैयार किया गया है। यह हाईवे बनने के बाद मध्यप्रदेश का जुड़ाव उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों से बहुत ही आसान हो जाएगा।

फिलहाल यह है व्यवस्था

वर्तमान समय की बात की जाए तो उज्जैन -कोटा का सफर आगर-मालवा और झालावाड़ के रास्ते होता है। यह रोड जहां एक ओर सिंगल लेन है, वहीं इस पर वाहनों का दबाव भी अधिक रहता है। यही कारण है कि इस दूरी को तय करने के लिए करीब 7 घंटे का समय लगता है।
वहीं अनुमान है कि यह हाईवे बनने के बाद यह दूरी करीब 3 घंटे में तय हो जाएगी। इस हाईवे पर गाड़ियों की गति सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहेगी। इसका जुड़ाव जावरा से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से हो जाएगा।
जो सीधा राजस्थान तक हाईस्पीड अनुभव देगा।

व्यापार को मिलेगी मजबूती

इस हाईवे पर मध्यप्रदेश और राजस्थान के कई महत्वपूर्ण व्यवसायिक केंद्र आते हैं। ऐसे में यह हाईवे व्यापर के लिए भी नई गति होगा। इससे उज्जैन, इंदौर और नागदा जैसे व्यावसायिक व धार्मिक केंद्रों तक पहुंचना आसान हो जाएगा। वहीं सिंहस्थ 2028 के लिए यह सड़क काफी महत्वपूर्ण होने वाली है।

Related posts

गैगस्टर काला जठेड़ी करेगें शादी, 6 घटे की मिली पैरोल

Voice of Panipat

पानीपत में कार सवार युवक को रोककर मारपीट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

एंटी नारकोटिक्स टीम ने मादक पदार्थ के 2 तस्करों को किया काबू, 500 ग्राम चरस समेत 14 हजार रूपये किये बरामद

Voice of Panipat

Leave a Comment