बाबा खाटूश्याम के दर्शन करने के लिए जाने वाले यात्रियों को रेलवे विभाग द्वारा नई ट्रेन का संचालन किया है। यह ट्रेन रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से रींगस तक चलेगी और यह पूरी तरह से अनारक्षित होगी। इसमें यात्री मात्र 35 रुपये की टिकट पर आरामदेय सफर कर सकेंगे। इस ट्रेन का रेलवे विभाग द्वारा शेड्यूल जारी कर दिया।
इसको तीन दिन के लिए स्पेशल चलाया है। रेलवे विभाग की तरफ से 2, 5 और 6 अक्टूबर को किया जाएगा। यह ट्रेन 3 घंटा 20 मिनट में रेवाड़ी से रवाना होकर रींगस स्टेशन पर यात्रियों को पहुंचाएगी।इससे रेवाड़ी, नारनौल, नीम का थाना सहित मार्ग के विभिन्न स्टेशनों के यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे विभाग द्वारा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। इसके लिए ट्रेन संख्या 09637, रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल 2, 5 एवं 6 अक्टूबर को रेवाड़ी से सुबह 11 बजे बजे रवाना होकर दोपहर 2.20 बजे रींगस पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 09638, रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल 2, 5 एवं 6 अक्टूबर को रींगस से 2.55 बजे रवाना होकर शाम 6.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह स्पेशल रेलसेवा मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जौरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कांवट एवं श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। रेलसेवा में 13 साधारण श्रेणी के डिब्बे तथा गार्ड श्रेणी के 2 डिब्बे सहित कुल 15 डिब्बे होंगे। यह रेलसेवा अनारक्षित होगी।
आज स्पेशल ट्रेन होगी संचालित
रेलवे विभाग की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार दिल्ली-रींगस के बीच रेवाड़ी होकर 2 अक्टूबर को स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 04415, दिल्ली-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 2 अक्टूबर को दिल्ली से शाम 6.50 बजे रवाना होकर रेवाड़ी जंक्शन पर रात 10 बजे आगमन व 10.05 बजे प्रस्थान करते हुए रात 12.40 बजे रींगस पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04416, रींगस-दिल्ली अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 2 से 3 अक्टूबर तक 2 ट्रिप रींगस से मध्य रात्रि 2 बजे रवाना, रेवाड़ी जंक्शन पर सुबह 5 बजे आगमन व 5.05 बजे प्रस्थान करते हुए सुबह 7 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन का भी रेवाड़ी से रींगस तक का किराया मात्र 35 रुपए ही रहेगा। यह रेलसेवा मार्ग में दिल्ली-सराय रोहिल्ला, दिल्ली कैंट, गुड़गांव, पाटौदी रोड, रेवाड़ी, नारनौल व नीमकाथाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

