33.7 C
Panipat
October 2, 2026
Voice Of Panipat
BusinessINFORMATIVELatest News

उदयपुर-सूरत के लिए कल से दौड़ेगी नई वंदे भारत ट्रैन, इन 10 स्टेशनों पर होगा ठहराव

New Vande Bharat train Udaipur-Surat: भारतीय रेल विभाग द्वारा नए रुट पर वंदे भारत ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का संचालन होने के बाद दो राज्यों के यात्रियों को फायदा मिलेगा। इस ट्रेन से करीब 690 किलोमीटर की दूरी लगभग साढ़े 7 घंटे 30 मिनट पूरी हो जाएगी। रेलवे विभाग ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है। नई वंदे भारत ट्रेन का संचालन गुजरात के सूरत से राजस्थान के उदयपुर तक होने वाला है। इस दौरान वंदे भारत ट्रेन का 10 स्टेशनों पर ठहराव किया जाएगा।

नई वंदे भारत ट्रेन का इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

रेलवे विभाग द्वारा सूरत से उदयपुर तक चलने वाली नई वंदेभारत ट्रेन का ठहराव व टाइम टेबल जारी कर दिया है। जहां पर यह ट्रेन गुजरात व राजस्थान के 10 स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसमें भरूच, असारवा, हिम्मतनगर, शामलाजी रोड, वडोदरा, आनंद, मणिनगर, जावर, डूंगरपुर, असारवा जंक्शन के बाद सीधे उदयपुर रेलवे जंक्शन पर पहुंचेगी।

सूरत-उदयपुर वंदे भारत ट्रेन का समयसारणी

रेलवे विभाग द्वारा सूरत-उदयपुर तक वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल जारी कर दिया है। रेलवे विभाग के अनुसार यह सप्ताह में छह दिन इस रुट पर दौड़ेगी। यह ट्रेन ( New Vande Bharat train )मंगलवार को छोड़कर सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। ट्रेन में एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार की सुविधा भी मौजूद होगी।

रेलवे विभाग के अनुसार यह ट्रेन सुबह 6:10 बजे सूरत से रवाना होगी और दोपहर 1:40 बजे उदयपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर 3:35 बजे उदयपुर से चलेगी और रात 11:00 बजे सूरत पहुंचेगी।
उदयपुर से सूरत वाली सेवा 3 अक्टूबर 2026 से शुरू की जाएगी। जबकि सूरत से उदयपुर तक सेवा 4 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।

सूरत से उदयपुर का किराया किया निर्धारित( New Vande Bharat train Udaipur-Surat)

सूरत से उदयपुर तक चलने वाली ट्रेन का किराया निर्धारित कर दिया है। इसमें दो तरह के कोच उपलब्ध होंगे। सूरत से उदयपुर के बीच एसी चेयर कार (CC) का किराया 1515 रुपये , जबकि एग्जीक्यूटिव चेयर कार (EC) का किराया 2,720 रुपये बताया गया है। ऑनलाइन बुकिंग के लिए IRCTC, RailOne या अधिकृत रेलवे बुकिंग पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Related posts

हरियाणा में 12 IAS अधिकारियों के तबादले, देखिए लिस्ट

Voice of Panipat

3 व 4 नवंबर को पानीपत ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में होगा जनसंवाद कार्यक्रम

Voice of Panipat

सर्दियो में रहना चाहते है फिट, तो खांए ये फल

Voice of Panipat

Leave a Comment