August 15, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENTHaryana

हरियाणा सिरसा में बड़ा हादसा: अनियंत्रित कार नहर में गिरी, दो किसानों की डूबने से मौत

सिरसा जिले में कालांवली के गांव देसूमलकाना के पास शुक्रवार रात एक हादसे में कार माइनर में गिरने से दो किसानों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव देसूमलकाना निवासी करीब 40 वर्षीय हरनैब सिंह और 70 वर्षीय वचित्र सिंह के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकलकर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिरसा के सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया।
जानकारी के अनुसार हरनैब सिंह और वचित्र सिंह कार में सवार होकर कालांवाली से गांव देसूमलकाना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान  उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर माइनर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सामने से आ रहे वाहन की तेज लाइट पड़ने के कारण कार चालक को सड़क दिखाई नहीं दी और कार अनियंत्रित होकर माइनर में गिरने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

परिवारों में पसरा मातम

हादसे की सूचना गांव देसूमलकाना पहुंचते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। बताया गया है कि मृतक हरनैब सिंह के परिवार में 18 वर्षीय अविवाहित बेटा है। वहीं मृतक वचित्र सिंह के चार बेटे हैं और चारों विवाहित हैं। दोनों किसानों की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर है।

कालांवाली पुलिस ने बताया कि घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों को सिरसा के सामान्य अस्पताल में रखा गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

Related posts

सस्ता लोन-EMI पर तीन महीने की छूट, RBI ने कोरोना संकट में खोले राहत के दरवाजे

Voice of Panipat

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने राज्य स्तरीय समारोह में किया योग

Voice of Panipat

पानीपत में मां बेटे को लेकर प्रेमी संग हुई फरार, कपड़े खरीदने की बात कहकर निकली घर से

Voice of Panipat

Leave a Comment