33.9 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENT

हरियाणा में सिलेंडर से भरे ट्रक से टकराई एम्बुलेंस, ड्राइवर की मौत

हरियाणा में सिलेंडर से भरे ट्रक से टकराई एम्बुलेंस, ड्राइवर की मौत

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में एक एम्बुलेंस सिलेंडर से भरे ट्रक से टकरा गई और इस हादसे में एम्बुलेंस ड्राइवर की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एम्बुलेंस ड्राइवर था मृतक

जानकारी के अनुसार मृतक यमुनागर का रहने वाला था। मृतक की पहचान गांव मलिकपुर खादर निवासी 50 वर्षीय गुलफाम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुलफाम हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में सरकारी एम्बुलेंस ड्राइवर के पद पर तैनात था।

मरीज को PGI छोड़कर यमुनानगर लौट रहा था गुलफाम

मृतक के बेटे गुफरान ने बताया कि उसके पिता की यमुनानगर के सरकारी अस्पताल में एम्बुलेंस पर रात की ड्यूटी लगी हुई थी। बीते 15 अगस्त की रात वह सरकारी एम्बुलेंस में एक मरीज को लेकर पीजीआई चंडीगढ़ गए थे। मरीज को PGI छोड़ने के बाद वह वापस यमुनानगर लौट रहा था। इसी दौरान रात करीब 1बजे मुलाना के पास हादसा हो गया।

हाईवे पर खड़ा था सिलेंडर से भरा ट्रक
बताया जा रहा है कि सिलेंडर से भरे ट्रक को हाईवे पर बिना किसी चेतावनी के खड़ा किया हुआ था। इसी कारण एम्बुलेंस पीछे से ट्रक में जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए और ड्राइवर का शव अंदर ही फंस गया। राहगीरों की मदद से उसे बाहर निकालकर मुलाना मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और अंबाला के मुलाना पुलिस थाना में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

220 फीट नीचे मासूम, ऊपर पूरा सिस्टम: अंबाला में निर्भय को बचाने का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

Voice of Panipat

बेटे के सफर की जानकारी लेने पहुंचे थे पिता, स्टेशन पर चली गई जा#न!

Voice of Panipat

यमुनानगर के पास हुए सड़क हा#दसे में दो कांवड़ियों कि मौ#त

Voice of Panipat