26 C
Panipat
August 7, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENTBig Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeLatest News

यमुनानगर के पास हुए सड़क हा#दसे में दो कांवड़ियों कि मौ#त

वॉयस ऑफ पानीपत ( श्रद्धा गुप्ता ) – जींद के दो युवकों की अपनी पहली कांवड़ यात्रा के दौरान जान चली गई । 6 अगस्त रात 11 से 12 बजे के करीब यमुनानगर के रादौर कुरूक्षेत्र के गांव घोड़ग के पास हादसे होता है जहां एक ट्रक कांवड़ लेकर जा रहे दो युवकों को टक्कर मार देता है । मोके पर ही दोनों युवकों की मृत्यु हो जाती है । दोनों की पहचान सचिन 21 साल और अजय कुमार 21 साल बताई जा रही है । दोनों ही जींद के नरवाना के मोरपत्ती मोहल्ले के रहने वाले हैं । घर से 3 तारीख को निकले थे हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए औऱ इसी बीच हुए सड़क हादसे में दोनों की जान चली गई ।

दोनों के साथ मौजूद अन्य युवक विक्रम की जान बच गई क्योंकि हादसे के दोरान विक्रम साइड में कूद गया था औऱ उसने अपनी जान बचा ली । वहीं विक्रम का कहना है कि सड़क पर हो रहे गढ्डे के कारण पीछे से आ रहे ट्रक ने गलत टर्न लिया औऱ दोनो युवकों पर अपना ट्रक चला दिया और किस्मत से विक्रम बच गया । साथ ही पुलिस जांच में विक्रम मे बताया कि सड़कों पर भयानक अंधेरा था औऱ कम से कम रोशनी भी नही थी । एसे में कांवड़ियों की जान को खतरा बड़ जाता है । फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सोप दिए गए और यमुनानगर सदर थाना में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज है औऱ जांच जारी है । पुलिस रादौर कुरूक्षेत्र और आस पास के सभी जगहों पर लगे CCTV खोज रही है ताकि मौके से फरार ट्रक औऱ उशके मालिक का का पता चल सके ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पुरानी रंजिश के चलते वकील पर की फायरिंग, युवक के खिलाफ केस दर्ज

Voice of Panipat

अमृतसर से दिल्ली आ रही बस पलटी, 2 महिलाओं की मौत, 22 यात्री घायल

Voice of Panipat

चंडीगढ़ में बनेगा लद्दाख भवन, अधिकारियों और लोगों के रुकने की रहेगी व्यवस्था

Voice of Panipat

Leave a Comment