33.2 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENTCrimeHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipat

220 फीट नीचे मासूम, ऊपर पूरा सिस्टम: अंबाला में निर्भय को बचाने का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

वॉयस ऑफ पानीपत (हिमांशी चावला ) – हरियाणा के अंबाला जिले के धन्योड़ा गांव में मंगलवार सुबह एक हादसा हुआ । 4 साल का बच्चा निर्भय सिंह एक खुले पड़े 220 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया । बताया जा रहा है की हादसा सुबह के करीब 6:30 -7 बजे के बीच हुआ साथ ही बताया जा रहा है की निर्भय अपने पिता के साथ खेत में अपने दादा को खाना देने गया था । इसी दौरान उसके पिता खेत में काम करने लगे और उसके दादा खाना खा रहे थे,तभी निर्भय खेत में ही खेलने लगा और खेलते-खेलते वो थोडी दूर पड़े बोरवेल में मीट्टी डालकर खेलने लगा और थोड़ी देर बाद ही उसे उसमें से कुछ आवाजे आने लगी और वो उसमें झाकर देखने लगा तो वहा पर गिली मिट्टी होने के कारण उसका पैर फिसला और वो 220 फिट गहरे बोरवेल में जा गिरा । परिवार वालो ने उसे निकालने की कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं हुए तभी तुरंत पुलिस,प्रशासन,NDRF,SDRF और सेना की टिमें मौके पर पहुची । रेस्क्यू आपरेशन भी शुरु किया गया । टीमों ने कैमरा डालकर बच्चे की स्थिती जानने की कोशिश की । बताया जा रहा है कि रेस्क्यू टीम को कैमरे में कुछ हलचल दिखाई दी और उसके अंदर बच्चे का हाथ नजर आया है । जिसके बाद बच्चे के सुरक्षीत होने की उम्मीद बढ़ गई हैं और उस तक ऑक्सीजन पहुचाया जा रहा है और लगातान उस पर निगरानी भी रखी जा रही है ।

रेस्क्यू के लिए पहुँची टीम


साथ ही रेस्क्यू में एक बड़ी परेशानी है जो की बारीश और गिली मिट्टी के कारण आ रही है । बारीश से मिट्टी धंसने का खतरा बढ़ गया है,जिससे खुदाई का काम सावधानी से किया जा रहा है । टीम ने टेंट लगाकर काम शुरु कर दिया है, ताकि काम करते हुए कोई दिक्कत न हो । बताया जा रहा है कि रेस्क्यू टिम बच्चे तक पहुचने के लिए बोरवेल के बराबर में खुदाई कर सुरक्षित रास्ता बनाने की कोशिश कर रहे है और भारी मशीनों के जरीए मिट्टी हटाई जा रही है । बताया जा रहा है कि परिवार बच्चे के सुरक्षीत होने की प्राथना कर रहे है और प्रशासन अधिकारी ऑपरेशन पर निगरानी रख रहे हैं।
फिल्हाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और सभी टीमें को बाहर निकालने की कोशिश में लगे पडे है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

65 साल के बुजुर्ग ने 6 साल की बच्ची से किया घिनौना काम, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

Voice of Panipat

बिना दवाई पाना चाहते है Back Pain से राहत, तो अपनाए ये 4 Oils

Voice of Panipat

हिमाचल में हरियाणा के टूरिस्ट के साथ बड़ा हा#दसा, ट्रेवल पलटने से 22 लोग घा#यल

Voice of Panipat