27.3 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Entertainment

80s Hits Songs : लता-किशोर का पुराना गाना आज भी देता है जिंदगी का खूबसूरत संदेश, 43 साल बाद भी कायम है जादू

80s Hits Songs लता-किशोर का पुराना गाना आज भी देता है जिंदगी का खूबसूरत संदेश

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में दशकों बीत जाने के बाद भी पुराने गानों (Old songs) का क्रेज खत्म नहीं हो रहा है। संगीत प्रेमियों की आज भी पहली पंसद सदाबाहर गाने (Evergreen songs) हैं। इसकी का परिणाम है कि चार से पांच दशक बीत जाने के बाद भी यह गाने सुपरहिट गानों (Superhit songs) की प्लेलिस्ट से बाहर नहीं हो रहे है।

ऐसा ही सदाबाहर पुराना गाना (Evergreen old songs) है ‘जिंदगी प्यार का गीत है’। इस पुराने हिट गाने की चार दशक बीत जाने के बाद भी चमक कम नहीं हुए है। ‘जिंदगी प्यार का गीत है’ को संगीतप्रेमी बार-बार सुनना पंसद करते हैं। इस गाने में जिंदगी का खूबसूरत संदेश देते हुए बोल है और हर किसी को मोटिवेट करने का काम करता है। इसी का परिणाम है कि 43 साल बीत जाने के बाद भी यह गाना सदाबाहर गानों की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है और लोगों का मन इस पुराने गाने से नहीं भर रहा है।

लता व किशोर ने गाने में बिखरा आवाज का जादू

80 के दशक के गाने ‘जिंदगी प्यार का गीत है’ में महान गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) और मशहूर गायक किशोर कुमार (Kishore Kumar) ने अपनी आवाज का जादू बिखरा है। उस जमाने की सबसे प्रसिद्ध जोड़ी ने अपनी आवाज का इतना शानदार तालमेल किया है कि यह श्रोताओं के कानों को पंसद आती है।

राजेश खन्ना व पद्मिनी कोल्हापुरे ने किया बेहतरीन अभिनय

‘जिंदगी प्यार का गीत है’ वर्ष 1983 में रिलीज हुई फिल्म सौतन (film Sautan) का है। सौतन फिल्म उस जमाने में काफी लोकप्रिय हुई थी। इस गाने ने भी फिल्म को हिट करने में अहम भूमिका निभाई थी। आपको बता दे कि इस सदाबाहर गाने में दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना (Rajesh Khanna), उस जमाने की खूबसूरत अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) और टीना मुनीम ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी। इस फिल्म में अभिनेता व अभिनेत्री ने शानदार काम किया है और गाने में भी शानदार प्रस्तुति दी है।

Related posts

70s superhit songs : लता-रफी की आवाज और अमर धुन का जादू, 56 साल में पीढ़ियां बदल गईं लेकिन गाने का क्रेज नहीं

Sahab Ram

Blockbuster Old Song : 46 वर्ष पहले इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया था किशोर कुमार का यह ब्लॉकबस्टर गाना, बेकाबू भीड़ देख प्रोड्यूसर के भी छूट गए थे पसीने

Sahab Ram

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मां निधन, ट्वीट कर दी जानकारी

Voice of Panipat

Leave a Comment