HISAR New Ring Road : हरियाणा सरकार ने शहरों को जाम मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक रिंग रोड बनाने पर फोकस किया जा रहा है। जहां जींद शहर के लिए रिंग रोड पूरा होने के लिए एक हिस्सा बचा हुआ है, वहीं अब हिसार में नया रिंग रोड बनाया जाएगा। हिसार में बनने वाले रिंग रोड का नक्शा जारी हो चुका है।
अधिग्रहण की जाने वाली जमीन: लगभग 667-668 एकड़
अनुमानित लागत: जमीन खरीद और मुआवजे पर लगभग ₹1,500 करोड़ खर्च होने का अनुमान है, जिसमें एनएचएआई (NHAI) और हरियाणा सरकार 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी (लगभग ₹750-₹750 करोड़) वहन करेंगे।
नक्शा के मुताबिक हिसार शहर के ऊपर से निकलने वाले इस रिंग रोड से दो नेशनल हाईवे को सीधा कनेक्ट करेगा। ऐसे में शहर के बीच में आधे से ज्यादा ट्रैफिक जाम से मुक्त होकर रिंग रोड से निकल जाएगा और शहर में लगने वाले जाम से राहत मिल जाएगी। हिसार में बनने वाला रिंग रोड कैंचीनुमा होगा।
यह रिंग रोड दिल्ली-हिसार नेशनल हाईवे पर गांव मय्यड़ से शुरू होगा और कैमरी के पास राजगढ़ रोड पर उतर जाएगा। इस रिंग रोड का दूसरा कट तलवंड के पास पहुंचकर सीधा नेशनल हाईवे 52 सिरसा-चंडीगढ़ से सीधा कनेक्ट हो जाएगा।
हिसार में बनने वाले नए रिंग रोड का हरियाणा के पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों के पास बैठकर नक्शा का फाइनल डिजाइन को किया है। मय्यड़ क्षेत्र में हाफ-लूप को एक कॉस्ट-इफेक्टिव और व्यावहारिक समाधान के रूप में अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस पर अभी काम चल रहा है। जल्द ही इस रिंग रोड को सिरे चढ़ाया जाएगा।
रिंग रोड बनने के बाद हिसार की चारों तरफ डायमंड शेप का नेटवर्क तैयार हो जाएगा। इससे बाहर से आने वाला ट्रैफिक सीधा निकल जाएगा और केवल हिसार में काम के लिए जाने वाले वाहन ही अंदर जा सकेंगे। रिंग रोड से सीधा राजगढ़ बाइपास या सिरसा बाइपास पर जा सकेंगे।
ट्रैफिक डीकंजेशन का बड़ा असर
लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि फिलहाल हिसार पर ट्रैफिक का दबाव ज्यादा है। वर्तमान में लगभग 25 हजार PCU प्रतिदिन ट्रैफिक इनर बाइपास से निकल रहे है। आउटर रिंग रोड बनने के बाद यह ट्रैफिक अलग-अलग बाहरी मार्गों पर चला जाएगा और इसके बाद 8–10 हजार PCU ही ऐसा ट्रैफिक रहेगा, जिसे वास्तव में हिसार शहर में प्रवेश करना आवश्यक है।

