22.6 C
Panipat
September 28, 2026
Voice Of Panipat
BusinessINFORMATIVELatest News

अब महज 3 घंटे में पूरी होगी 767 किलोमीटर की दुरी, मुंबई से बनेगा बुलेट ट्रेन का दूसरा नया रूट

NEW BULLET TRAIN INDIA: भारतीय रेल परिवहन में हुए ताजा बदलावों के चलते बुलेट का सपना अब जमीन पर उतर रहा है। इसी कड़ी में अब मुंबई से दूसरा बुलट ट्रेन तैयार किया जाएगा। इससे महज 3 तीन घंटे में 767 किलोमीटर की दूरी तय हो जाएगी।

इस परियोजना के तहत मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन रूट के बाद मुंबई से हैदराबाद और हैदराबाद-चेन्नई हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की तैयारी है। इसके लिए अलाइनमेंट को अंतिम रूप दिया जा चुका है और अब इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो चली है।

इस कॉरिडोर के बनने से मुंबई से हैदराबाद के रास्ते चेन्नई तक यात्रियों को तेज गति के साथ सुरक्षित सफर का भी अनुभव मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार बुलेट ट्रेन के लिए मुंबई से पुणे होते हुए हैदराबाद तक और इसके आगे हैदराबाद से चेन्नई तक हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर तैयार किया जना है। इसके लिए अलाइनमेंट की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

अब इस परियोजना को सिरे चढ़ाने के लिए नेशनल हाईस्पीड रेल कारपोरेशन के अधिकारी जल्द ही इसके लिए सर्वे शुरू करने की योजना बना रहे हैं। इसके साथ ही परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण और राशि के लिए भी प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इस परियोजना के पूरा होने के बाद दक्षिण भारत का प्रमुख शहर हैदराबाद बुलेट ट्रेन के लिए बड़ा हब बन जाएगा। क्योंकि हैदराबाद से 3 प्रमुख बुलेट ट्रेन कॉरिडोर निकल जाएंगे। इसके लिए हैदराबाद में एक विशाल मेगा टर्मिनल भी बनेगा। यहां से मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु बुलेट ट्रेन के तीनों कॉरिडोर का जुड़ाव होगा।

आईटी हब से जुड़ेगा मुंबई

दरअसल मुंबई को देश की आर्थिक राजधान भी कहाा जाता है, वहीं हैदरबाद देश का प्रमुख आईटी हब है। ऐसे में यह बुलेट ट्रेन इन दोनों महानगरों को अपास में जोड़ने का सबसे सरल माध्यम बन जाएगा। इस कॉरिडोर की दूसरी करीब 767 किलोमीटर होने वाली है। साथ ही वर्तमान सुविधाओं की बात करें तो भारतीय रेल में यह दूरी तय करने में 12 घंटे से अधिक का समय लगता है।

वहीं शुरू होने के बाद यह सफर महज 3 घंटे का रह जाएगा। यहां करीब 320 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि इस कॉरिडोर में प्रमुख रूप से स्टेशनों की योजना भी बन चुकी है। इसमें मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, मुंबई का अंडरग्राउंड मेन टर्मिनल शामिल रहेंगे। इसके अलावा नवी मुंबई लोनावला पिंपरी-चिंचवड़, पुणे बारामती 7. पंढरपुर 8. सोलापुर, कलबुर्गी, कर्नाटक का प्रमुख व्यवसायिक केंद्र गुलबर्गा, विकराबाद, जहीराबाद और हैदरबाद के शमशाबाद में स्टेशन बनेंगे।

इसके साथ ही हैदराबाद से जब ट्रेन चेन्नई की ओर जाएगी, इसके लिए भी 18 स्टेशन चिन्हित कर लिए गए हैं। इसमें पहला स्टेशन हैदराबाद ही होगा। इसके बाद मुख्य हब शमशाबाद स्टेशन होगा।


इनके अलावा भारत फ्यूचर सिटी, ड्राई पोर्ट, हलिया, वाडपल्ली, दाचपल्ली, अमरावती, गुंटूर, चिराला, ओंगोल, कावली, नेल्लोर, गुडूर, तिरुपति, तिरुवल्लूर, चेन्नई आउटर रिंग रोड और चेन्नई सेंट्रल जैसे स्टेशन बनेंगे।

Related posts

एक और भू आवंटन घोटाले में फंसे हुड्डा की बढ़ीं मुश्किलें, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Voice of Panipat

पानीपत में बाइक चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 बाइक बरामद

Voice of Panipat

PANIPAT:- नैशनल आर्म्स रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर लोटी महिला सिपाही मोहिनी को SP अजीत सिंह शेखावत ने किया सम्मानित

Voice of Panipat

Leave a Comment