September 24, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsEducation

School Holiday: स्कूली बच्चों की हो गई मौज, त्योहारी सीजन में मिलेगी इस बार बंपर छुट्टियां

School Closed Update: स्कूली बच्चों को इस बार दशहरे और दिवाली के अवसर पर बंपर छुट्टियां मिलेगी। सितंबर महीने के बाद अक्टूबर महीने और नवंबर महीने में स्कूली बच्चों को 5-5 दिन का लगातार अवकाश मिलेगा। शिक्षा विभाग की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य में दशहरे और दिवाली के अवसर पर स्कूली बच्चों को मिलने वाले अवकाश का लेटर जारी किया गया। शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए स्कूलों की छुट्टियों के आदेश के बाद इस बार त्योहारी सीजन पर बच्चों की खुशियां दोगुनी हो गई है।

17 से 21 अक्टूबर तक रहेंगे सभी स्कूल बंद

छत्तीसगढ़ प्रदेश में शिक्षा विभाग द्वारा इस वर्ष दशहरे और दिवाली के त्योहार पर लगातार पांच-पांच दिन की छुट्टी (school holiday) के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार राज्य के सभी स्कूलों में दशहरे के अवसर पर अवकाश 17 से 21 अक्तूबर तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। इस दौरान स्कूली बच्चों के साथ-साथ अध्यापकों को भी लंबी छुट्टी मिलेगी।

दिवाली के अवसर पर 6 से 10 नवंबर तक रहेगी स्कूलों में छुट्टी

छत्तीसगढ़ राज्य में शिक्षा विभाग द्वारा जारी की गई लेटर के अनुसार दिवाली के अवसर पर भी स्कूली बच्चों को इस पर लंबी छुट्टी मिलेगी। जानकारी के अनुसार दिवाली के त्योहार पर 6 से 10 नवंबर तक सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। छत्तीसगढ़ राज्य में स्कूली बच्चों को मिलने वाली छुट्टियों के लिए शिक्षा विभाग द्वारा सत्र 2026-27 के लिए हॉलीडे कैलेंडर जारी किया गया है। हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार प्रदेश के सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में दशहरा और दिवाली के अवसर पर होने वाली छुट्टियों के अलावा दिसंबर महीने में बच्चों को 5 दिन का शीतकालीन अवकाश भी मिलेगा।

Related posts

PANIPAT पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की, मनाया पुलिस प्रेजेंस डे

Voice of Panipat

हरियाणा में ग्रुप C की निलकी भर्ती, जानें कब तक कर सकते है आवेदन

Voice of Panipat

CET EXAM को लेकर पानीपत बसों का शेड्यूल हुआ जारी

Voice of Panipat

Leave a Comment