22.6 C
Panipat
September 28, 2026
Voice Of Panipat
Sports

चंडीगढ़ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा वनडे मैच, छात्रों को टिकट पर विशेष छूट

चंडीगढ़ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा वनडे मैच

India vs West Indies ODI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 अक्टूबर को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में होने वाले तीसरे वनडे के लिए ऑफलाइन टिकट की बिक्री 28 सितंबर से शुरू होगी। मैच दोपहर 2 बजे शुरू होगा।

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के मुताबिक जाफलाइन टिकट खरीदने वालों को मुल्लांपुर स्टेडियम के गेट नंबर-2 के बाहर बने बॉक्स ऑफिस पर जाना होगा। यहां 28 सितंबर से रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक टिकट मिलेंगे। वहीं, जिन दर्शकों ने ऑनलाइन टिकट खरीदे हैं, वे उसकी हार्ड कॉपी मुल्लांपुर या मोहाली स्टेडियम के बाहर बने तय बॉक्स ऑफिस से ले सकेंगे।

मोहाली बॉक्स ऑफिस पर टिकट की बिक्री नहीं होगी। स्टूडेंट टिकट भी 28 सितंबर से उपलब्ध होंगे। इसकी कीमत 300 रुपए रखी गई है। टिकट लेने के लिए छात्र को अपना वैध और वर्तमान स्टूडेंट आईडी कार्ड दिखाना होगा। एक आईडी पर सिर्फ एक टिकट मिलेगा।

टिकट को लेकर जरूरी जानकारी

ऑफलाइन टिकटः मुल्लांपुर स्टेडियम के गेट नंबर-2 के बाहर
बिक्री शुरू: 28 सितंबर से
समयः सुबह 11 से शाम 6 बजे तक
मोहाली बॉक्स ऑफिसः यहां सिर्फ ऑनलाइन टिकट की हार्ड कॉपी
मिलेगी
स्टूडेंट टिकट: 300 रुपए
स्टूडेंट आईडी: वैध और मौजूदा स्टूडेंट आईडी कार्ड जरूरी
मैचः 3 अक्टूबर, दोपहर 2 बजे स्थानः पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़

Related posts

तोक्यो ओलंपिक खेलों के लिये 16 सदस्यीय महिला हॉकी टीम चुनी

Voice of Panipat

महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, सेमीफाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास

Voice of Panipat

पेरिस ओलंपिक में विनेश को मेडल मिलेगा या नहीं ? आज होगा फैसला

Voice of Panipat

Leave a Comment