22.6 C
Panipat
September 28, 2026
Voice Of Panipat
India News

8th Pay Commission: 24 महीने की देरी हुई तो मिलेगा ₹18 लाख तक का एरियर, जानें पूरी गणित

8th Pay Commission

8th Pay Commission Calculation: 8वें वेतन आयोग को जल्द से जल्द लागू करने के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही है। 8वें वेतन आयोग द्वारा तैयार किया गया शेड्यूल समय के हिसाब से चल रहा है। आयोग की तरफ से चंडीगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी और राजस्थान में बैठक करके आठवें वेतन आयोग की चर्चा की जा चुकी है।

अब आयोग की तरफ से 7-8 अक्टूबर को बेंगलुरु में आयोजित की जाएगी और इसके बाद 22-23 अक्टूबर 2026 को मुंबई में आयोजित होने जा रही हैं। फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों में चर्चा आम है कि 8वां वेतन आयोग कब लागू होगा, क्योंकि 7वें वेतन आयोग का 10 साल का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो चुका है। कार्यकाल खत्म होने का लगभग एक साल पूरा होने वाला है।

ऐसे में 8वें वेतन आयोग की सिफारिश को 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जा सकता है। ऐसे में वेतन आयोग को लागू होने में लगभग 24 माह की देरी हो सकती है। ऐसे में केंद्र सरकार की तरफ से कर्मचारियों को इस समय का भारी भरकम एरियर एकमुश्त देना पड़ेगा। विशेषज्ञों के अनुसार पे-लेवल 8 के कर्मचारियों को 24 महीने की देरी पर लगभग ₹18 लाख तक का प्रत्येक कर्मचारी का एरियर मिल सकता है।

कब तक देनी है 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट?

केंद्र सरकार की तरफ से 8वें वेतन आयोग का गठन करके उसको अपनी सिफारिशें सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया हुआ है। यह समय अवधि जून 2027 में पूरा होनी वाली है। आयोग द्वारा रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद केंद्र सरकार द्वारा इसकी समीक्षा की जाएगी और आयोग से कमियों को पूरा करके फिर नए वेतन ढांचे का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि पूरी प्रक्रिया को करने में लगभग दो साल का समय लग सकता है। ऐसे में 1 जनवरी 2026 से प्रभावी तिथि मानकर कर्मचारियों को एरियर दिया जाएगा।

कर्मचारी कैसे करें एरियर का कैलकुलेशन?

विशेषज्ञों के अनुसार एरियर को कैलकुलेशन का तरीका है। एरियर की गणना गणना मूल रूप से संशोधित बेसिक पे और मौजूदा बेसिक पे के अंतर को देरी के महीनों से गुणा करके की जाती है।

फॉर्मूला: मासिक वृद्धि=मौजूदा बेसिक पे×फिटमेंट फैक्टर−मौजूदा बेसिक पे

कुल एरियर=मासिक वृद्धि×विलंब के महीने (20 या 24)

लेवल 6, 7 और 8 के लिए एरियर का पूरा कैलकुलेशन कार्ड

HRA, DA और ट्रैवल अलाउंस (TA) का क्या होगा?

इस बात का ध्यान दें कि ऊपर दिए गए आंकड़े केवल मूल वेतन में वृद्धि पर आधारित एक सांकेतिक गणना हैं:

मकान किराया भत्ता (HRA): HRA बेसिक पे से जुड़ा होता है, इसलिए नया वेतन लागू होने पर HRA में भी बढ़ोतरी होगी।

महंगाई भत्ता (DA) और TA: ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA) महंगाई भत्ते (DA) से जुड़ा होता है, जो हर 6 महीने में अलग से रिवाइज होता है।

इसलिए कर्मचारियों का अंतिम टेक-होम एरियर इन सभी भत्तों को मिलाकर इससे भी अधिक हो सकता है। अंतिम एरियर की रकम 8वें वेतन आयोग की अंतिम सिफारिशों और सरकार के आधिकारिक फैसले पर निर्भर करेगी।

Related posts

वजन कम करना है, तो डाइट में शामिल करें ये 4 तरह के आटे

Voice of Panipat

Gmail यूजर्स की बल्ले-बल्ले! लंबे इंतजार के बाद मिलेगा ये खास Option, जानिए क्यों है इतना खास

Voice of Panipat

अब बारिश देगी दस्तक,3 दिन बाद बरसेंगे बदरा, पढ़ें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Voice of Panipat

Leave a Comment