29 C
Panipat
September 21, 2026
Voice Of Panipat
Business

बुलेट को टक्कर देने के लिए Honda ने लॉन्च की नई 501cc रोडस्टर बाइक, स्टाइलिश और दमदार लुक

बुलेट को टक्कर देने के लिए Honda ने लॉन्च की नई 501cc रोडस्टर बाइक

Honda roadster bike : देश में मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Honda ने एक स्टाइलिश और दमदार लुक वाले बाइक को लांच किया है। यह बाइक बुलट मोटरसाइकिल को टक्कर देने वाला है। Honda की इस मोटरसाइकिल की राइड बुलेट बाइक की तरह शानदार रहने वाली है। Honda कंपनी ने भारत में CB500 लॉन्च किया है।

जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹2.75 लाख रुपये होने वाली है। Honda कंपनी ने इसके लाइनअप में 501cc रोडस्टर बाइक को लांच किया है। आपको बता दे कि Honda कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को तीन वेरिएंट्स में लांच किया है। इस रोडस्टर बाइक के टॉप मॉडल की कीमत 3.01 लाख रुपये रहने वाली है। CB350 के उलट, CB500 में बड़ा 501cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है।

विशेषज्ञों के अनुसार होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल, स्लिपर क्लच और होंडा रोडसिंक कनेक्टिविटी जैसे बेहतरीन फीचर्स दिए गए है। रोडस्टर बाइक की Honda की तरफ से बुकिंग शुरू कर दी है। फिलहाल हर वेरिएंट की पूरी जानकारी बाद में बताई जाएगी। फिलहाल Honda द्वारा केवल CB500 को भारत में ही बने मॉडल के तौर पर पेश किया जा रहा है। जिसका लुक देखने में बुलेट मोटरसाइकिल जैसा लग रहा है। लेकिन मार्केट में आने के बाद ही पता चलेगा कि यह मोटरसाइकिल बुलेट को टक्कर दे पाएगा या नहीं।

Honda CB500 में यह मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

Honda CB500 बाइक में दमदार इंजन दिया गया है। इसमें 501cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन लगाया गया है। इसमें ऑयल कूलर भी मिलता है। यह इंजन 28 hp की पावर और 43.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। वहीं बात किया जाए CB350 की तो इसमें छोटा 348.36cc इंजन दिया गया है। वहीं, CB500 में ज्यादा क्षमता वाला इंजन मिलता है, जिससे यह रेट्रो रोडस्टर बाइक सेगमेंट में एक अलग जगह बनाती है।

Honda CB500 में यह फीचर्स और हार्डवेयर

Honda कंपनी द्वारा लांच किए गए CB500 में एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और Honda RoadSync कनेक्टिविटी दी है। इस सिस्टम में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कॉल व SMS अलर्ट जैसे भी फीचर्स देता रहेगा।CB500 में Honda Selectable Torque Control और स्लिपर क्लच भी दिया गया है। इसमें 19 इंच का व्हील और पीछे 17 इंच का व्हील दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए बाइक के आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक मिलते हैं।

Honda CB500 की कब से शुरू होगी बुकिंग व डिलीवरी

Honda की तरफ से भारत में CB500 के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। लेकिन इसके दूसरे वेरिएंट्स की बुकिंग चरणबद तरीके से की जाएगी और उनके फीचर्स भी बाद में खोले जाएंगे। फिलहाल Honda CB500 को लेकर मुख्य जानकारी साफ है। इसकी शुरुआती कीमत ₹2.75 लाख (एक्स-शोरूम) है। इसमें 501cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है और यह 3 वेरिएंट में उपलब्ध होगी। बाकी वेरिएंट्स से जुड़ी पूरी जानकारी Honda बाद में जारी करेगी।

Related posts

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में जोरदार तेजी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Sahab Ram

अब इन नकली चीजों को बेचने पर होगी कड़ी कार्रवाई, E-COMMERCE कंपनियों को नोटिस जारी

Voice of Panipat

Mandi Bhav : कपास के भाव में उछाल, बाजरा समर्थन मूल्य से नीचे बिक रहा

Sahab Ram

Leave a Comment