September 22, 2026
Voice Of Panipat
Business

प्याज की कीमतों ने निकाले आंसू, दाम पहुंचे आसमान पर; देखिए कितने पहुंच गए हैं रेट

प्याज की कीमतों ने निकाले आंसू, दाम पहुंचे आसमान पर; देखिए कितने पहुंच गए हैं रेट

Onion Rate Hike: देश भर में लगातार बढ़ रही प्याज की कीमतों ने आमजन की रसोई महंगी कर दी है। प्याज की कीमतों (onion price) में हुई भारी बढ़ोतरी के बाद अब घर की रसोई के साथ-साथ होटलों का खाना भी महंगा होने लगा है। बता दें कि इस वर्ष पिछले तीन महीनों के दौरान देश के विभिन्न राज्यों में प्याज की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। इस साल जून महीने की शुरुआत में प्याज के दाम ₹30 प्रति किलो के आसपास थे जो अब बढ़कर 50 रुपए प्रति किलो से उपर पहुंच गए हैं।

थोक बाजार में लगातार बढ़ रहे हैं प्याज के दाम

हरियाणा प्रदेश की जींद जिले के थोक व्यापारी वरुण संधू ने बताया कि पिछले 3 महीनों से प्याज के थोक भाव में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि प्याज की कीमतों (onion rate hike) में तीन महीनों में 80% से अधिक की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वरुण संधू के अनुसार 3 महीने पहले 1 जून को थोक बाजार में प्याज का औसत भाव 20-22 रुपए प्रति किलो के आसपास था और अब यह जून महीने की थोक भाव से दोगुना से भी ऊपर हो गया है। उन्होंने कहा कि सितंबर महीने में प्याज की थोक कीमतें (onion rate) 45 रुपए प्रति किलो से ऊपर पहुंच गई हैं और आने वाले समय में प्याज की कीमतों में और भी तेजी देखने को मिल सकती है।

महाराष्ट्र में प्याज की फसल खराब होने से बढ़ी प्याज की कीमतें

देश के विभिन्न राज्यों में इन दिनों प्याज कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी की वजह से लोगों को रुलाने लगा है। प्याज की कीमतों (onion rate hike) में हो रही जबरदस्त तेजी के पीछे मुख्य वजह महाराष्ट्र राज्य में खराब हुई प्याज की फसल को माना जा रहा है। बता दें कि इस बार महाराष्ट्र राज्य में गर्मी के सीजन की प्याज की फसल (onion crop) खराब होने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

वहीं दूसरी तरफ फसल खराब होने प्याज की आवक घटने और मांग बढ़ने से भी कीमतों पर असर पड़ा है। महाराष्ट्र के अलावा कर्नाटक राज्य से भी इस बार सप्लाई जरूर से कम हुई है। वहीं दूसरी तरफ प्याज की नई फसल की मंडियों में होने वाली आवक में हो रही देरी का भी प्याज की कीमतों पर असर पड़ा है। इस बार प्याज ही नहीं बल्कि दूसरी सब्जियां भी लोगों को महंगी खरीदनी पड़ रही हैं।

Related posts

डाबर के ‘100%प्योर’ दावे वाले उत्पादों पर FSSAI कि रोक टली..

Voice of Panipat

आम जनता पर पडी महंगाई की मार, गैस सिलेंडर हुआ महंगा

Voice of Panipat

Gold Silver Price Today: सोना 1260 रूपए तो चांदी ₹10000 चढ़ी, चेक करें अपने शहर में आज का भाव

Sahab Ram