26.3 C
Panipat
September 18, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

New Road : हरियाणा की यह 23 सड़कें होंगी चकाचक, 20 गांव की होगी सीधी कनेक्टिविटी

New Road हरियाणा की यह 23 सड़कें होंगी चकाचक, 20 गांव की होगी सीधी कनेक्टिविटी

हरियाणा में बारिश के मौसम में टूटी हुई सड़कें जल्द ही चकाचक होने वाली है। हरियाणा सरकार की तरफ से प्रत्येक विधायक से सड़कों से संबंधित बजट मांगा गया है। इसी कड़ी में लंबे समय से गड्डों और उखड़ी सड़कों से परेशान गन्नौर क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है।

लोक निर्माण विभाग ने क्षेत्र की 23 जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। 45 किलोमीटर से अधिक लंबाई वाले इन मार्गों पर करीब 39.11 करोड़ रुपए खर्च होंगे। अब मुख्यालय से अलॉटमेंट मिलने का इंतजार है। अलॉटमेंट जारी होते ही निर्माण एजेंसी को काम शुरू कराया जाएगा।

गड्डों और उखड़ी सड़क के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है, वहीं स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों और शहर व बाजार तक आने-जाने वाले ग्रामीणों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में जलभराव से समस्या और बढ़ जाती है। खराब सड़कों का मुद्दा विधायक देवेंद्र क्षेत्र में बनाई जा रही सड़क।

कादियान ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के समक्ष उठाया था। इसके बाद विभाग ने 23 मागों को परियोजना में शामिल कर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी। विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि ग्रामीण सड़कों को बेहतर बनाना प्राथमिकता है। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि 23 सड़कों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मुख्यालय से अलॉटमेंट के लिए पत्राचार किया जाएगा। अलॉटमेंट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

इन गांवों को राहत

दातौली, चिरस्मी, भाखरपुर, महावटी, चंदौली, घसौली, बेगा, जाहरी, पांची जाटान, उद्देशीपुर, आहुलाना, सरदाना, शेखपुरा, भंवर, अहीर माजरा, समसपुर, राजल गढ़ी, पांची गुजरान, ल बजाना कलां और मोई सहित आसपास के गांवों की सड़क निर्माण का सीधा लाभमिलेगा।

परियोजना में गन्नौर देवीलाल चौक से गढ़ी गुलामा तक 7.75 किलोमीटर लंबा मार्ग शामिल है, जो प्रस्तावित सड़कों में सबसे लंबा है। वहीं मोई से रहमाना रोड 5.85 किलोमीटर लंबी है। इसके अलावा जीटी रोड से घसौली वाया बेगा-दातौली, दातौली-चिरस्मी, जाहरी-कुराड़ इब्राहिमपुर, पांची जाटान-उद्देशीपुर और आहुलाना-सरदाना समेत 23 मार्गों का पुनर्निर्माण होगा।

Related posts

गुरुग्राम में एंबिएंस मॉल बनाने की अनुमति देने की CBI जांच के आदेश, छह महीने में पूरी हो जांच

Voice of Panipat

पानीपत में 900 ग्राम सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

Voice of Panipat

दिल्ली में कर्तव्य पथ पर निकली हरियाणा की झांकी, PM मोदी ने हाथ हिलाकर किया अभिवादन

Voice of Panipat

Leave a Comment