September 16, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा से राजस्थान तक गीता जयंती एक्सप्रेस चलाने की मांग, सांसद नवीन जिंदल ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

हरियाणा के कुरुक्षेत्र से मध्यप्रदेश के खजुराहो के बीच चलने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस (11841/11842) के विस्तार की मांग तेज हो गई है। कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल ने गीता जयंती एक्सप्रेस (11841/11842) को कैथल, नरवाना, जाखल और भटिंडा होते हुए श्रीगंगानगर या सूरतगढ़ तक बढ़ाने की मांग की है।

इस संबंध में सांसद नवीन जिंदल ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन कुरुक्षेत्र से आगे कैथल, नरवाना, जाखल, भटिंडा  होते हुए राजस्थान के श्रीगंगानगर या सूरतगढ़ तक बढ़ाया जाए। इसके साथ ही सांसद ने इस लंबे रूट के संचालन को सुचारू बनाए रखने के लिए रेलवे से एक अतिरिक्त रेक (Train Rake) प्रदान करने का भी अनुरोध किया है।  

इन शहरों से गुजरती है गीता जयंती एक्सप्रेस

दरअसल वर्तमान में कुरुक्षेत्र, कैथल और श्रीगंगानगर/सूरतगढ़ के बीच कोई सीधी रेल सेवा नहीं है।  गीता जयंति एक्सप्रेस मध्य प्रदेश के खजुराहो और हरियाणा के कुरुक्षेत्र जंक्शन के बीच रोजाना चलती है, और मथुरा व पानीपत होते हुए गुजरती है।

अब सांसद की मांग है कि कुरुक्षेत्र पहुंचने के बाद इस ट्रेन को आगे कैथल, नरवाना, जाखल और भटिंडा होते हुए श्रीगंगानगर या सूरतगढ़ तक बढ़ाया जाए।

फिलहाल यह केवल एक आधिकारिक मांग और प्रस्ताव है। इस पर उत्तर रेलवे (Northern Railway) या रेलवे बोर्ड द्वारा अंतिम निर्णय और समय सारणी की घोषणा होना बाकी है।

अगर हरियाणा से राजस्थान के बीच इस ट्रेन विस्तार होता है तो इससे हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के यात्रियों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे समय व पैसे की बचत होगी और रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि होगी।

Related posts

दुष्कर्म पीडिता ने पुलिस के आगे रखी ये मांग, या तो आरोपित से कराएं शादी, नहीं तो..

Voice of Panipat

गमला टूटने की रंजिश में मारपीट, बीच-बचाव करने आई बुजुर्ग महिला को भी पीटा..

Voice of Panipat

HARYANA में 21 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल

Voice of Panipat

Leave a Comment