32.4 C
Panipat
September 15, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

फिर विवादों में घिरे मशहूर हरियाणवी सिंगर कर्मवीर फौजी, बेटी के रिवाल्वर टांगने से जुड़ा है मामला

‘पानी आली पानी प्यादे’ हरियाणवी गीत से हरियाणा सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुके गायक कर्मवीर फौजी एक नए विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल बीते सोमवार को कर्मवीर फौजी अपनी बेटी शीतल के साथ कैथल स्थित NIILM यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।

रिवाल्वर टांगें नजर आई बेटी शीतल

इस कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह और उनकी बेटी शीतल रिवाल्वर टांगें हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ आया एक अन्य व्यक्ति भी बंदूक लिए देखा जा रहा है। जब इस मामले को लेकर उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी सोनिया रानी कैथल जिला परिषद की वाइस चेयरमैन हैं।

आगे उन्होंने बताया कि दोनों रिवाल्वर का लाईसेंस उनके नाम हैं। बेटी मेरे साथ हैं तो रिवाल्वर उसने अपनी जेब में डाल लिया। मैं अपनी बंदूक लेकर घूम रहा हूं। फौजी ने बताया कि कई बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान गाने पर डांस वगरैह भी करना पड़ जाता है। इस दौरान बंदुक गिरने का डर बना रहता है। इसलिए वो अपनी बंदुक अपने साथ आए किसी व्यक्ति को पकड़ा देते हैं।

लोगों ने जताई नाराजगी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो पर कुछ लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि एक जनप्रतिनिधि का सार्वजनिक मंच पर इस तरह गन कल्चर को प्रमोट करना शोभा नहीं देता है। इससे युवा वर्ग प्रभावित हो रहा है। वहीं, जब इस बारे में क्योंकड़ चौकी प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में अभी तक पुलिस के पास कोई शिकायत या सूचना नहीं आई है। यदि कोई शिकायत आती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related posts

लक्षद्वीप में नया एयरपोर्ट बनाने की तैयारी में भारत

Voice of Panipat

नौकरी के चले जाने से महिला थी परेशान, फंदा लगाकर की आत्महत्या

Voice of Panipat

HARYANA सीएम मनोहर का पंजाब पर आरोप,उत्तर क्षेत्र परिषद मीटिंग में बोले- पाकिस्तान भेज रहे पानी

Voice of Panipat

Leave a Comment